एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Net Worth: पहले चुनाव से अब तक कितनी बढ़ी राहुल गांधी की संपत्ति, क्या है कमाई का जरिया?

Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी ने पहला चुनाव 2004 में लड़ा था, तब उनकी कुल संपत्ति 55 लाख रुपए थी. अब वह हर साल एक करोड़ की कमाई करते हैं. उन्होंने वायनाड से नामांकन दाखिल किया है.

Rahul Gandhi Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. वह इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में उन्हें यहां बड़े अंतर से जीत मिली थी. 2004 में पहली बार चुनाव लड़ने वाले राहुल का कद राजनीति में लगातार बढ़ा है और अब वह विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा हैं. राहुल के सियासी कद के साथ उनकी कमाई भी बढ़ी है. 2004 में 55 लाख की कुल संपत्ति वाले राहुल अब हर साल एक करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं.

पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी अब वायनाड से सांसद हैं. वह कांग्रेस और देश के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं, लेकिन उनके पास अपना घर और अपनी कोई गाड़ी नहीं है. 2019 में चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में राहुल ने बताया था कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपए है. उनके ऊपर 72 लाख का लोन भी था.

राहुल पर कितने केस?

2019 में राहुल गांधी के ऊपर 10 केस दर्ज थे. इनमें वीर सावरकर पर टिप्पणी करने का मामला भी था. पीएम मोदी को चोर कहने पर भी उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. राहुल ने अलग-अलग कंपनियों के बांड, शेयर और डिबेंचर में लगभग 5 करोड़ रुपए निवेश किए हैं.

पोस्ट ऑफिस स्कीम में भी उनके लगभग 40 लाख रुपए जमा हैं. उनके पास दिल्ली के महरौली में एक फॉर्म भी है. इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है. गुरुग्राम में उनकी इमारत की कीमत 9 करोड़ रुपए के करीब है. उनके पास 3 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है.

कैसे बढ़ी राहुल की संपत्ति?

2004 में राहुल की कुल संपत्ति 55 लाख रुपए थी, लेकिन अब उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपए है. 2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये थी. वित्तीय वर्ष 2017-18 में उन्होंने एक करोड़ 11 लाख की कमाई की थी. उनकी कुल चल संपत्ति 5.8 करोड़ रुपए की है, जबकि अचल संपत्ति की कीमत 2019 में 7.93 करोड़ रुपए थी.

क्या है कमाई का जरिया?

राहुल गांधी 2004 से लगातार लोकसभा सांसद रहे हैं. उन्हें हर महीने 1 लाख रुपए वेतन मिलता है. इसके साथ कई तरह के भत्ते और सांसद रहने के लिए 25000 रुपए की पेंशन भी मिलती है. राहुल की कमाई संसद से मिलने वाले वेतन के अलावा रॉयल्टी, किराए और बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज से होती है. शेयर के डिविडेंट और म्यूचुअल फंड भी उनकी आय का जरिया हैं.

यह भी पढ़ेंः कैराना लोकसभा सीट: हिंदू हों या मुस्लिम, गुर्जर खुश तो मिल सकता है जीत का स्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget