एक्सप्लोरर

'भारत की हर संस्था से महात्मा गांधी-अंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहे हैं मोहन भागवत', पटना में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Patna Visit: भारतीय संविधान को लेकर चल रहे इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि हमारा संविधान कोने कोने में पहुंच गया है. ये हमारे लिए संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है.

Rahul Gandhi Patna Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार (18 जनवरी, 2025) को बिहार दौरे पर हैं. कांग्रेस नेता  पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे हैं. राहुल गांधी के साथ इस दौरान मंच पर माउंटेन मैन दशरथ मांझी बेटे भागीरथ मांझी भी साथ नजर आए. राहुल गांधी ने कहा कि आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत कह रहे हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली, तो वे भारत के संविधान को खारिज कर रहे हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भारत की हर संस्था से डॉ. बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटा रहे हैं.

भारतीय संविधान को लेकर चल रहे इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि हमारा संविधान कोने कोने में पहुंच गया है. ये हमारे लिए संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि हज़ारों साल की सोच, हिंदुस्तान की सोच है. हर राज्य के महापुरुषों की आवाज इस संविधान में है. देश में दलितों की आवाज को दबाया गया है, लेकिन देश के संविधान में लाखों करोड़ों लोगों की आवाज है. संविधान ने लोगों के उस दर्द को पूरी तरह तो नहीं, लेकिन थोड़ा तो कम किया है. 

‘चारो ओर जाए संविधान की सोच’

राहुल गांधी ने कहा कि जब वह इस कार्यक्रम के लिए आ रहे थे तो उन्होंने गंगा नदी की ओर देखा और कहा कि इसका पानी हर जगह पर है. जैसे गंगा का पानी सब जगह जाता है, वैसे ही संविधान की सोच हर व्यक्ति और संस्था के अंदर गंगा के पानी की तरह जाये. 

RSS चीफ को लेकर बोले राहुंल गांधी

राहुल गांधी ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को लेकर कहा, “मोहन भागवत कहते हैं कि 
आजादी को 15 अगस्त, 1947 को नहीं बल्कि उसके बाद में मिली. अगर वो ऐसा कहते हैं तो वो इसे (संविधान) नकार रहे हैं. वो सोशल स्ट्रक्चर से मिटा रहे हैं. कहां लिखा है इस संविधान में कि हिंदुस्तान का पूरा धन दो तीन लोगों के हाथ में जाना चाहिए.”

‘भाजपा के दलित सांसद के पास नहीं है पावर’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह चाहते थे, “इसे (संविधान) उठा कर फेंक दूं, मगर हिंदुस्तान की जनता ने कहा इसको सिर पर नहीं रखा तो जनता आपको फेंक देगी फिर मोदी आए चुनाव बाद इसको मत्था टेका और चले गये. आज के हिंदुस्तान में एक सांसद के पास पावर नहीं है. मैं मिलता हूं बीजेपी के दलित सांसद से, वह कहते हैं कि हमें पिंजरे में बांध कर यहां कैद कर रखा है.”

‘बड़ी कंपनियों में नहीं है दलित व्यक्ति’

राहुल गांधी ने कहा कि कंपनियों के मैनेजमेंट की लिस्ट निकालो, उसमें एक पिछड़े या दलित का नाम दिखा दो. मीडिया में एंकर और मालिक की लिस्ट निकालिए और एक का नाम दिखा दीजिए. फिर मैंने लिस्ट निकाली एक भी दलित पिछड़े लोग नहीं दिखे.” वह बोले, “भागीदारी में पिछड़ों की आबादी 50 फीसदी है. कोई जानता नहीं है. दलितों की 15 फीसदी और आदिवासी की 8 फीसदी है. तकरीबन 90 फीसदी हैं जो हैं. हिंदुस्तान की सरकार 100 रुपये बांटती है तो बजट में भागीदारी 5 फीसदी है.

जातीय जनगणना को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद?

राहुल गांधी ने कहा है कि सबसे पहला कदम ये होना चाहिए कि जातीय जनगणना हो. फेक वाली जनगणना नहीं. जातीय जनगणना के आधार पर पॉलिसी बननी चाहिए. मजदूरों को कंपनसेशन नहीं मिलता. जातीय जनगणना से पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है और कितनी भागीदारी है. बिना जातीय जनगणना विकास की बात नहीं की जा सकती है. चाहे कुछ भी हो जाये कांग्रेस पार्टी इसी लोकसभा में जातीय जनगणना कराएगी. लड़ाई संविधान और मनुवाद के बीच में है. जितना नुकसान हो मुझे फर्क नहीं पड़ता मैं ये काम ज़रूर करूंगा.

यह भी पढ़ें- UP Water Conservation: 'आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा', अब किस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी', उत्तम नगर की घटना पर भड़की बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
'तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे राहुल गांधी', उत्तम नगर की घटना पर बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है 'प्लान', गौरव गोगोई ने समझाया पूरा गणित
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है 'प्लान', गौरव गोगोई ने समझाया पूरा गणित
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
Telangana: सड़े अंडों और मिलावटी तेल से बन रहे थे समोसे, पुलिस ने मारा छापा
Telangana: सड़े अंडों और मिलावटी तेल से बन रहे थे समोसे, पुलिस ने मारा छापा

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget