एक्सप्लोरर

जाली मेडिकल बिल, ISIS से जुड़े लोगों के अकाउंट में पैसा... NIA के रडार पर रेलवे क्लर्क, जानिए पूरा मामला

NIA ने ISIS के टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब NIA उत्तरी रेलवे में काम करने वाले एक क्लर्क की तलाश कर रही है, उस पर IS को फंड करने के लिए जाली बिल बनाने का आरोप है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में महाराष्ट्र और कर्नाटक के 44 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान NIA ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े 15 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​अब उत्तरी रेलवे में काम करने वाले एक सरकारी कर्मचारी की तलाश कर रही हैं, जिसने कथित तौर पर IS को फंड देने के लिए जाली मेडिकल बिल बनाए. 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर में ISIS से जुड़े तीन लोगों शाहनवाज आलम, मोहम्मद रिजवान अशरफ और मोहम्मद अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था. गृह मंत्रालय ने नबंवर में इस मामले की जांच NIA को सौंपी. NIA ने 9 दिसंबर को ISIS के मॉड्यूल का खुलासा किया. एक खुफिया अधिकारी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि NIA ने तीनों आरोपियों की बैंक डिटेल की जांच की थी. इस दौरान जांच एजेंसी को एक सोर्स मिला, जिससे तीनों के खातों में नियमित पैसा आ रहा था. 

कई जांच एजेंसियां कर रहीं तलाश

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक व्यक्ति नोएडा में रहता था, वह उत्तर रेलवे के वित्तीय विभाग में क्लर्क के रूप में काम करता था. वह लगातार इन तीनों के संपर्क में था. जांच में पता चला कि इन तीनों कथित तौर पर उसे कट्टरपंथी बनाया. रेलवे का ये क्लर्क अब फरार है, कई एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं. हालांकि, उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद मॉडस ऑपरेंडी सामने आ पाएगी. एक सूत्र ने बताया कि रेलवे क्लर्क ने कई जाली मेडिकल बिल लगाए थे, इनमें कथित तौर पर आईएसआईएस के लोगों के अकाउंट नंबर डाले गए थे, इनमें ही पैसा जमा किया गया. 
 
सूत्र ने बताया, उत्तर रेलवे को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें आंतरिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है और क्लर्क के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई है. हालांकि, इस शिकायत में ISIS आतंकवादियों के साथ उसकी लिंक का कोई जिक्र नहीं किया गया है. 

सभी गिरफ्तार आरोपी ठाणे के 

NIA ने इस मामले में जिन 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, वे सभी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के हैं. NIA ने दावा किया है कि इस पूरे मॉड्यूल का लीडर साकिब नाचन (63 साल) है. नाचन ने ही इन लोगों को आतंकी मॉड्यूल में शामिल कराया. NIA का दावा है कि मॉड्यूल देश भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था. 
 
“जांच से पता चला है कि आरोपी पडघा-बोरीवली से काम कर रहे थे, जहां उन्होंने पूरे भारत में आतंक फैलाने और हिंसा को अंजाम देने की साजिश रची थी. एनआईए ने एक बयान में कहा, हिंसक जिहाद, खिलाफत, आईएसआईएस के रास्ते पर चलते हुए आरोपियों का मकसद देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था. 
 
साकिब नाचन 1990 के दशक से ही सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. उस पर एक दर्जन से अधिक टेरर केस दर्ज हैं और वह दो बार दोषी ठहराया गया. 1997 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ मिलकर 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकी हमलों की योजना बनाने का दोषी ठहराया था. उस पर मुंबई में 2002-03 के विस्फोटों में भी मामला दर्ज किया गया था, और 2016 में मुंबई की एक कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई. उसने दोनों सजाएं पूरी कीं और 2017 में रिहा हो गया. इससे पहले उसके बेटे शमील नाचन को एनआईए ने महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े आतंकी मामले में गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, बातचीत-डिप्लोमेसी की अपील की
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, बातचीत-डिप्लोमेसी की अपील की
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget