एक्सप्लोरर

रेलवे ने तेजस कोच के अपग्रेडेड वर्ज़न को किया लॉन्च, राजधानी एक्सप्रेस में किया पहला प्रयोग

रेलवे ने तेजस स्लीपर कोच रेक की अपग्रेडेड शुरुआत की है. मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए अपग्रेडेड स्मार्ट सुविधाएं दी गई है.

रेलवे ने अपग्रेडेड तेजस स्लीपर कोच रेक की शुरुआत की है. पश्चिम रेलवे की मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए अपग्रेडेड स्मार्ट सुविधाओं के साथ नए आधुनिक कोच शुरू किए गये हैं. जो पहले से बेहतर यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगे.

सोमवार को इस नये आकर्षक रेक की शुरुआत हुई. तेजस टाइप स्लीपर कोच मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) में निर्मित हो रहे हैं, जो धीरे-धीरे भारतीय रेल नेटवर्क पर लम्‍बी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में लगाये जायेंगे.

अपनी तरह का पहला कोच

पश्चिम रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक ट्रेन संख्या 02951/52 मुंबई-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस के मौजूदा रेक को नये तेजस टाइप के स्लीपर कोच के साथ बदला गया है. ऐसे दो तेजस टाइप स्लीपर कोच रेक राजधानी एक्सप्रेस के रूप में चलाने के लिए तैयार किये गये हैं. इन दो रेकों में से एक रेक में विशेष तेजस स्मार्ट स्लीपर कोच शामिल हैं, जो भारतीय रेलवे पर शुरू होने वाला अपनी तरह का पहला कोच है.

नए कोच में लगे नए तकनीकी इंतज़ाम

नई ट्रेन में यात्री सुरक्षा और आराम को बढ़ाने के लिए विशेष स्मार्ट फीचर्स होंगे. स्मार्ट कोच का उद्देश्य इंटेलिजेंट सेंसर-आधारित सिस्टम की मदद से यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है. यह जीएसएम नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ प्रदान की गई यात्री सूचना और कोच कम्प्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) से लैस है, जो रिमोट सर्वर को रिपोर्ट करता है.

पीआईसीसीयू डब्ल्यूएसपी, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, टॉयलेट गंध सेंसर, पैनिक स्विच और आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम के साथ एकीकृत अन्य वस्तुओं, वायु गुणवत्ता और चोक फिल्टर सेंसर और ऊर्जा मीटर का डेटा रिकॉर्ड करेगा. 

नए कोच के 20 अन्य विशेष स्मार्ट फीचर्स

1- अतिरिक्त स्मार्ट विशेषताएं- PA/PIS (यात्री घोषणा/यात्री सूचना प्रणाली): प्रत्येक कोच के अंदर दो एलसीडी यात्रियों को यात्रा सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अगला स्टेशन, शेष दूरी, आगमन का अपेक्षित समय, देरी और सुरक्षा सम्बंधी संदेश प्रदर्शित करेंगे.

2- डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड- फ्लश टाइप एलईडी डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड प्रत्येक कोच पर प्रदर्शित डेटा को दो पंक्तियों में विभाजित करके स्थापित किया गया है. पहली पंक्ति ट्रेन संख्या और कोच प्रकार प्रदर्शित करती है जबकि दूसरी पंक्ति गंतव्य और बीच में आने वाले स्टेशन के स्क्रॉलिंग टेक्स्ट को कई भाषाओं में प्रदर्शित करती है.

3- सुरक्षा और निगरानी- प्रत्येक कोच में छह कैमरे लगे हैं, जो लाइव रिकॉर्डिंग करते हैं. दिन-रात दृष्टि क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे, कम रोशनी की स्थिति में भी चेहरे की पहचान, नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर लगाये गये हैं.

4- स्वचालित प्लग द्वार- सभी मुख्य प्रवेश द्वार गार्ड द्वारा केंद्रीकृत नियंत्रित हैं। जब तक सभी दरवाजे बंद नहीं हो जाते तब तक ट्रेन शुरू नहीं होती है.

5- फायर अलार्म, डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम- सभी कोचों में ऑटोमैटिक फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम लगाये गये हैं. पेंट्री और पावर कारों में आग लगने का पता चलने पर स्वचालित अग्नि शमन प्रणाली कार्य शुरू कर देती है. आपातकालीन चिकित्सा या सुरक्षा जैसी आपात स्थिति में टॉक बैक पर बात की जा सकती है.

6- बेहतर टॉयलेट यूनिट- एंटी-ग्रैफिटी कोटिंग, जेल कोटेड शेल्फ, नए डिजाइन का डस्टबिन, डोर लैच एक्टिवेटेड लाइट, एंगेजमेंट डिस्प्ले के साथ लगाये गये हैं.

7- शौचालय ऑक्‍यूपेंसी सेंसर- प्रत्येक कोच के अंदर शौचालय ऑक्‍यूपेंसी को स्वचालित रूप से प्रदर्शित किया जाता है.

8- शौचालयों में पैनिक बटन- किसी भी आपात स्थिति के लिए इस बटन को प्रत्येक शौचालय में लगाया गया है.

9- टॉयलेट एनुसिएशन सेंसर इंटेग्रेशन (टीएएसआई)- प्रत्येक कोच में दो टॉयलेट एनुसिएशन सेंसर इंटीग्रेशन लगे हैं, जो उपयोग के समय 'शौचालयों में क्या करें और क्या न करें' की घोषणा को प्रसारित करेंगे.

10- बायो-वैक्यूम शौचालय प्रणाली- बेहतर फ्लशिंग के कारण शौचालय में बेहतर स्वच्छता की स्थिति प्रदान करता है और प्रति फ्लश पानी भी बचाता है.

11- स्टेनलेस स्टील अंडर-फ्रेम- पूरा अंडर-फ्रेम ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील (एसएस 201 एलएन) का है जो कम जंग के कारण कोच के जीवन को बढ़ाता है.

12- एयर सस्पेंशन बोगियाँ- इन कोचों के यात्री आराम और सवारी की गुणवत्ता में सुधार के लिए बोगियों में एयर स्प्रिंग सस्पेंशन लगाया गया है.

13- संरक्षा में सुधार के लिए बेयरिंग, व्हील के लिए ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम एचवीएसी

14- एयर कंडीशनिंग सिस्टम के लिए वायु गुणवत्ता माप

15- बेहतर इंटीरियर- आग प्रतिरोधी सिलिकॉन फोम वाली सीटें और बर्थ यात्रियों को बेहतर आराम और सुरक्षा प्रदान करते हैं.

16- खिड़की पर रोलर ब्लाइंड- पर्दों के बजाय आसान सैनिटाइजेशन के लिए रोलर ब्लाइंड्स दिए गए हैं.

17- मोबाइल चार्जिंग पॉइंट- प्रत्येक यात्री के लिए प्रदान किया गया है.

18- बर्थ रीडिंग लाइट- प्रत्येक यात्री के लिए प्रदान किया गया है.

19- अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए सुविधा- सुविधाजनक अपर बर्थ व्यवस्था.

20- पानी की उपलब्धता का पता लगाने के लिए इन कोचों में ख़ास डिजिटल तकनीक का प्रयोग किया गया है.

यह भी पढ़ें.

जासूसी कांड: कांग्रेस के आरोपों को BJP ने बताया स्तरहीन, पूछा- मॉनसून सेशन से पहले क्यों शुरू हुई पैगासेस की कहानी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
Telangana: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget