एक्सप्लोरर

Indian Railways: वेटिंग टिकट तो स्टेशन पर नहीं मिलेगी एंट्री! रेलवे का बड़ा फैसला, संसद में मंत्री ने दे दी जानकारी

Ashwini Vaishnaw: रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया, CCTV निगरानी और एंट्री कंट्रोल जैसे उपाय किए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा इससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (26 मार्च) को संसद में जानकारी दी कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं. इनमें चौड़े फुट-ओवर-ब्रिज, सीसीटीवी निगरानी और वॉर रूम की व्यवस्था शामिल है.

त्यौहारों और मेलों के दौरान भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने सीमित प्रवेश नियंत्रण प्रणाली लागू की है. इस व्यवस्था के तहत स्टेशनों के बाहर होल्डिंग क्षेत्र बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को तब तक एंट्री नहीं दिया जाता जब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं आ जाती.

रेलवे 60 स्टेशनों पर बनाएगा स्थायी होल्डिंग एरिया

रेल मंत्री के अनुसार 2024 के त्यौहारी सीजन के दौरान सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली में होल्डिंग एरिया बनाए गए थे. महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के नौ स्टेशनों पर भी ये व्यवस्था लागू की गई थी. इन अनुभवों के आधार पर देशभर के 60 स्टेशनों पर स्थायी वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे.

60 स्टेशनों पर अब सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को एंट्री

अब 60 स्टेशनों पर पूर्ण प्रवेश नियंत्रण लागू किया जाएगा. केवल कन्फर्म रिजर्व टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक एंट्री मिलेगा, जबकि वेटिंग लिस्ट और बिना टिकट यात्रियों को बाहरी प्रतीक्षा क्षेत्र में रहना होगा. अनाधिकृत प्रवेश द्वारों को भी सील किया जाएगा.

सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्टेशनों पर ज्यादा CCTV कैमरे

रेल मंत्री ने बताया कि नए डिजाइन के 12 मीटर और 6 मीटर चौड़े एफओबी बनाए जाएंगे जो भीड़ मैनेजमेंट में सहायक होंगे. साथ ही सभी प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

भीड़ मैनेजमेंट के लिए बड़े स्टेशनों पर वॉर रूम बनाए जाएंगे

बड़े रेलवे स्टेशनों पर वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे जहां भीड़भाड़ की स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी समन्वय से काम करेंगे. सभी भारी भीड़ वाले स्टेशनों पर वॉकी-टॉकी, अनाउंसमेंट प्रणाली और डिजिटल संचार उपकरण लगाए जाएंगे.

रेलवे कर्मचारियों को नई वर्दी और आईडी कार्ड मिलेगा

रेलवे कर्मचारियों के लिए नई वर्दी और आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे ताकि केवल अधिकृत व्यक्ति ही स्टेशनों में एंट्री कर सकें. प्रमुख स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किए जाएंगे जिन्हें वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे तत्काल फैसले ले सकें.

स्टेशन डायरेक्टर को टिकट बिक्री नियंत्रण का अधिकार

स्टेशन डायरेक्टर को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकटों की बिक्री को कंट्रोल करने का अधिकार दिया जाएगा. स्टेशनों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, स्थानीय पुलिस और सिविल प्रशासन को भी शामिल किया जाएगा.

विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे जोनल अधिकारियों को प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर कंट्रोल करने का अधिकार दिया गया है. हालांकि वृद्ध, अशिक्षित और महिला यात्रियों की सहायता के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों में प्लेटफॉर्म टिकट जारी किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget