एक्सप्लोरर

Amit Thackeray In Politics: जन्मदिन पर दिखाया शक्तिप्रदर्शन, राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे लड़ सकते हैं चुनाव

Amit Thackeray In Politics: अमित ठाकरे ने इस लोकसभा चुनाव में पुणे, मुंबई और ठाणे के कई क्षेत्रों में काम किया है. इस लोकसभा चुनाव के दौरान अमित ठाकरे पीएम मोदी और अमित शाह से भी मुलाकात कर चके हैं.

Raj Thackeray son Amit Thackeray News: महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकर परिवार के एक और सदस्य की एंट्री होने जा रही है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे अपने बेटे अमित ठाकरे को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. अमित ठाकरे के जन्मदिन जिस तरह से शक्तिप्रदर्शन किया गया उससे यह साफ हो गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अमित ठाकरे सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. मुंबई में अधिकतर जगहों पर अमित ठाकरे के कई होर्डिंग भी लगाए गए हैं.

पीएम मोदी और अमित ठाकरे साथ मंच पर दिख चुके हैं

महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा से ठाकरे परिवार का दबदबा रहा है. इस लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन के साथ हैं तो राज ठाकरे एनडीए के साथ हैं. अमित ठाकरे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर किया था. उन्होंने पिता राज ठाकरे के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी किया था. इस लोकसभा चुनाव की कई रैलियों में भी अमित ठाकरे पिता राज ठाकरे के साथ नजर आ चुके हैं. 

अमित ठाकरे कई क्षेत्रों में कर चुके हैं काम

अमित ठाकरे ने मुंबई के डीजी रुपारेल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रैजुएट किया है. इसके बाद वह राज ठाकरे के एमएनएस पार्टी के छात्र संगठन के नेता बनाए गए. छात्रों के विषयों को लेकर मुंबई, पुणे जैसै शहरों में अमित के नेतृत्व में कई मोर्चे निकाले गए. 27 जनवरी 2019 को उन्होंने मिताली बोरुडे के साथ शादी की थी, जिसमें देश-विदेश से कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुए थे. अमित ठाकरे ने इस लोकसभा चुनाव में पुणे, मुंबई और ठाणे के कई क्षेत्रों में अंडरग्राउंड काम किया, जिसके बाद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने अमित ठाकरे को चुनाव लड़ाने की मांग की.

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं अमित ठाकरे

इस लोकसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे की मुलाकात बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं से हुई. पीएम मोदी ने राज ठाकरे के साथ मंच साझा किया. शायद इसकी अगली तस्वीर अब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकती है. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पहले से राजनीति में ठाकरे है. अब जल्द ही अमित ठाकरे भी महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  Lok Sabha Elections 2024: शशि थरूर ने PM मोदी के 'जैविक शरीर' वाले बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या प्रधानमंत्री को वोट देने या चुनाव लड़ने का अधिकार है?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget