एक्सप्लोरर

Pegasus Spyware: राजस्थान के CM अशोक गहलोत का PM मोदी पर निशाना, बोले- अगर आप पाक साफ हो तो...

Pegasus : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि टेलीफोन को अगर सर्विलांस पर रख दिया तो वह भी बड़ा जुल्म होता है. सुप्रीम कोर्ट भी प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई नहीं कर पा रहा है.

Ashok Gehlot On Pegasus: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को कहा कि पेगासस (Pegasus) मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए और बताना चाहिए कि जो भ्रम पैदा हो रहा है, वह गलत है. गहलोत ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को पेगासस मामले में खुद आगे आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए.. अगर आप पाक साफ हो… प्रधानमंत्री को खुद को देश को संबोधित करना चाहिए और बताना चाहिए कि जो भ्रम पैदा हो रहा है, वह गलत है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि टेलीफोन को अगर सर्विलांस पर रख दिया तो वह भी बड़ा जुल्म होता है. सुप्रीम कोर्ट को भी जिस रूप में प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करनी चाहिए, वह नहीं कर पा रहा है, किसे दोष दें? 

पेगासस पर सफाई दे सरकार- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)ने आगे कहा कि सरकार जो हलफनामा दे रही है, सुप्रीम कोर्ट में उसके कई मायने निकलते हैं. उन्होंने कहा कि रिचर्ड निकसन को जासूसी के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा था. देश में माहौल बन गया है कि असहमति रखने वाले लोग निशाने पर हैं, जिस राज्य में चुनाव होता है, वहां ईडी (ED) वाले आ जाते हैं, आयकर विभाग (Income Tax) पहुंच जाता है. सीबीआई पहुंच जाती है. इस माहौल में देश में लोकतंत्र चल रहा है इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि लोकतंत्र को भी खतरा है और संविधान को भी खतरा है. आज ऐसी स्थिति बन गई है देश के अंदर, आप आलोचना कर दो, असहमति व्यक्त कर दो, तो आप देशद्रोही हो. आप सोच सकते हो कि यह मुल्क किस दिशा में जा रहा है. मैं समझता हूं कि हर नागरिक के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए.

UP Election: अखिलेश बोले- BJP के आपराधिक छवि के उम्मीदवारों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी

अशोक गहलोत का बीजेपी और RSS पर निशाना

अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जो ट्रोल मीडिया चल पड़ा है बीजेपी-आरएसएस का, आप कोई बात लिखो सोशल मीडिया पर, तो इनकी ट्रोल सेना जिसे लाखों-करोड़ों रुपए दिए जाते हैं, वे लोग आक्रमण करने के लिए टूट पड़ते हैं. लोकतंत्र में तो असहमति, आलोचना का भी स्वागत किया जाता है.’’ शहीद दिवस पर सचिवालय में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने बाद गहलोत ने कहा कि देश में आज लगभग 98 प्रतिशत लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं और नई पीढ़ी को गांधी की विचारधारा पहुंचाने की जरुरत है. शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) का पेपर लीक होने के मामले में गहलोत ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने मामले की भनक लगते ही तुरंत कार्रवाई की और इसकी जांच के लिये एसओजी को जिम्मेदारी सौंपी.विपक्षी बीजेपी द्वारा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के बजाय व्यवस्था में सुधार के लिये राज्य सरकार को सुझाव देना चाहिए. 

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में सभी 60 सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार, किसे-कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget