एक्सप्लोरर

कोटा के कोचिंग संस्थानों में लौट रही रौनक, सरकारी मंज़ूरी के बाद आज से कक्षाएं शुरू

शहर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को स्वस्थ व स्वच्छ माहौल देने के लिए अल्ट्रा वायलट सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. यहां क्लासरूम में अल्ट्रा वायलट सैनिटाइजेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, जिसमें सेंसर्स लगे हुए हैं.

कोटा: कोचिंग सिटी में रौनक लौटने लगी है. एक बार फिर कोटा के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कोचिंग इंस्टीट्यूट, हॉस्टल्स, मेस और मॉल्स में हलचल बढ़ने लगी है. शहर के डिस्प्ले बोर्ड, होर्डिंग्स पर कोचिंग संस्थानों के विज्ञापन नजर आने लगे हैं. कोचिंग संस्थानों के एडमिशन डेस्क पर पूछताछ सुबह से शाम तक होने लगी है. कोरोना वायरस महामारी के चलते 10 महीने से बंद कोचिंग संस्थानों में क्लासरूम कोचिंग आज 18 जनवरी से शुरू हो गई है. स्टूडेंट्स इसके लिए तैयार हैं और पहले ही दिन से पढ़ाई के लिए कोटा आने लगे हैं. कोटा में वर्तमान में करीब 25 हजार स्टूडेंट्स हैं. हजारों स्टूडेंट्स की ऑफलाइन कक्षाएं आज से शुरू हो गईं. कोचिंग संस्थानों में कोविड गाइडलाइन को पूरी तरह से फोलो किया जा रहा है. यही नहीं कोचिंग कैम्पस के क्लासरूम में भी साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से 18 जनवरी से क्लासरूम कोचिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के साथ ही कोटा में हलचल बढ़ गई थी. राज्य सरकार की कोविड गाइडलाइन और जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एसओपी का भी कोचिंग, हॉस्टल और मैस में पालन करने के पूरे प्रबंध किए गए हैं. कोचिंग इंस्टीट्यूट में जहां क्लासरूम में छात्रों के बैठने के लए मार्किंग की गई है, वहीं फुट स्टीकर के माध्यम से छात्रों को चलते समय सोशल डिस्टेंसिंग रखने का संदेश दिया जा रहा है. एंट्री प्वाइंट पर सैनिटाइजेशन, टेम्परेचर लेने की व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके अलावा कैम्पस में कोविड जागरूकता के लिए पोस्टर और स्लोगन लगाए गए हैं. कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या में कमी के साथ ही सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गई है.

अल्ट्रा वायलट सैनिटाइजेशन शहर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को स्वस्थ व स्वच्छ माहौल देने के लिए अल्ट्रा वायलट सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. यहां क्लासरूम में अल्ट्रा वायलट सैनिटाइजेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, जिसमें सेंसर्स लगे हुए हैं. क्लासरूम खाली होने के साथ सैनिटाइजेशन शुरू हो जाएगा. निर्धारित समय तक सैनिटाइजेशन के बाद खुद ही ऑफ भी हो जाएगा.

हर तबके में खुशी कोटा में क्लासरूम कोचिंग शुरू होने से हर वर्ग के चेहरे पर खुशी है. यहां सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर आजीविका कमाने वाले लोगों से लेकर बड़े होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसाय करने वाले सभी खुश हैं. बीते 10 महीनों में यहां कई व्यवसाय बंद होने की स्थिति में थे. कोचिंग बंद होने से कोटा में सैकड़ों लोग बैरोजगार हो गए थे. कोचिंग पर निर्भर करीब दो लाख लोगों के परिवारों पर आजीविका का संकट आ गया था. अब क्लासरूम कोचिंग शुरू होने से हर वर्ग में फिरे आगे बढ़ने की आस जगी है. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 31 बेड का अस्पताल भी शुरू किया गया है. इसके अलावा कैम्पस में भी प्राथमिक उपचार की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि बीमारी की स्थिति में छात्रों के लिए एक ऐसा विकल्प भी हो, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिल सके.

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ कमाती हैं आलिया, दीपिका सहित बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां? जानिए Income 

बंगाल: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, बोलीं- यह मेरे लिए लकी है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
विधानसभा चुनाव ना लड़कर राज्यसभा जाना क्यों चुना? ममता दीदी का नाम लेकर बाबुल सुप्रियो ने दिया ये जवाब
विधानसभा चुनाव ना लड़कर राज्यसभा जाना क्यों चुना? ममता का नाम लेकर बाबुल सुप्रियो ने दिया ये जवाब
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
Israel-Iran War Live: खाड़ी देशों के बाद अब ईरान के निशाने पर यूरोप का ये देश? अमेरिका के एक्शन ने दिए संकेत
Live: खाड़ी देशों के बाद अब ईरान के निशाने पर यूरोप का ये देश? अमेरिका के एक्शन ने दिए संकेत
Embed widget