एक्सप्लोरर

Rajnath Singh To Pakistan: राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के सामने रख थी बड़ी शर्त, कहा- हम अपनाने को तैयार लेकिन...

Rajnath Message To Pakistan: राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी नेता ख्बाजा आसिफ का बेशर्म बयान भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान है.

Rajnath Singh Message To Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (22 सितंबर 2024) को कहा कि भारत पाकिस्तान को अपनाने और उसके साथ फिर से बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन शर्त यह है कि पड़ोसी देश पहले इस बात की गारंटी दे कि वह भारतीय सरजमीं पर आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर देगा.  राजनाथ सिंह ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर ‘पाकिस्तान के ‘प्रॉक्सी’ (प्रतिनिधि)’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया.

‘नापाक एजेंडा’ को चलाने की इजाजत नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसी को भी जम्मू-कश्मीर में इस्लामाबाद के ‘नापाक एजेंडा’ को चलाने की अनुमति नहीं देगी. इस सीमावर्ती जिले में भाजपा उम्मीदवारों चौधरी जुल्फिकार अली (बुधल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे) और ठाकुर रणधीर सिंह (कालाकोट-सुंदरबनी सीट से नामांकित) के समर्थन में कोटरंका और सुंदरबनी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि देश की प्रगति के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता जरूरी है.  

राजनाथ सिंह ने बताई बातचीत की शर्त

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘वे (नेकां और पीडीपी) पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत कर रहे हैं, एक ऐसा देश जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा दे रहा है. आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, लेकिन अगर पाकिस्तान गारंटी देता है कि वह भारतीय भूमि पर आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर देगा, तो हम उसे अपनाने और बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं.’’

आतंकवाद से पीड़ित मुसलमान

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने जम्मू-कश्मीर में जिन हजारों लोगों की जान ले ली है, उसमें 80 फीसदी पीड़ित मुसलमान हैं. उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उस कथित टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके देश और नेकां-कांग्रेस गठबंधन का संविधान के अनुच्छेद 370 की बहाली पर समान रुख है. इस पर सिंह ने कहा कि गरीबी से जूझ रहा पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है. सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी नेता का बेशर्म बयान भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान है.

पाकिस्तान गरीबी और कंगाली का एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान गरीबी और कंगाली का एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गया है और वह खुद के मामलों को संभालने में असमर्थ है, लेकिन भारत के आंतरिक मामलों को लेकर चिंतित है.  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भीख का कटोरा लेकर घूमने की आदत है और वर्तमान में वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से सात अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता मांग रहा है, जो जम्मू-कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित पैकेज से कम है.

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का हमला

रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी की हालिया अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को इस चुनाव में करारा जवाब दिया जाना चाहिए.’’ सिंह ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद सरकार को जम्मू-कश्मीर के पुनर्निर्माण का मौका मिला है. उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को दोबारा बहाल नहीं कर सकती.’’

राजनीतिक पार्टियां गुमराह कर रहीं

राजनाथ सिंह ने, नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के चुनावी घोषणापत्रों पर सवाल उठाया, जो जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की बात करते हैं और कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पहले ही वादा कर चुके हैं कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा. ये पार्टियां इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही हैं.’’ सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी शरणार्थी और वाल्मीकि समाज के सदस्य सात दशकों में पहली बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं, जिसे भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने अनुसूचित जनजाति सहित वंचित आबादी के साथ न्याय सुनिश्चित करके संभव बनाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के UPSC छात्रों पर LPG संकट की मार, नहीं मिल रहा सिलेंडर, खाना महंगा होने के चलते घर लौटने पर मजबूर
दिल्ली के UPSC छात्रों पर LPG संकट की मार, नहीं मिल रहा सिलेंडर, खाना महंगा होने के चलते घर लौटने पर मजबूर
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Assembly Election 2026 Dates LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरणों में होगा चुनाव? कुछ ही घंटों में पांचों राज्यों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान
LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरणों में होगा चुनाव? कुछ ही घंटों में पांचों राज्यों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget