एक्सप्लोरर

Ram Mandir Construction: कब तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का काम और कब कर सकेंगे दर्शन? कंस्ट्रक्शन कमिटी के चेयरमैन ने बताया

Ram Mandir Construction: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का इंतजार बेसब्री किया जा रहा है. इसको लेकर पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने एक बड़ी अपडेट दी है.

Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने सोमवार (22 मई) को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है. भक्त पहले चरण के पूरा होने के बाद मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मिश्रा ने कहा, "पहले चरण में अन्य कार्यों के अलावा ग्राउंड फ्लोर पर पांच 'मंडप' बनाए जाएंगे."

30 दिसंबर, 2023 तक पहले फेज होगा पूरा 

उन्होंने कहा, "ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि राम मंदिर का पहला चरण 30 दिसंबर, 2023 तक पूरा किया जाएगा. पहले चरण में, ग्राउंड फ्लोर पर पांच 'मंडप' हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख गर्भगृह है जहां भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी, इसे पूरा किया जाएगा."

सुविधाएं पूरी की जाएंगी

मिश्रा ने बताया कि पांच मंडपों के निर्माण में करीब 160 खंभे लगे हैं. उनमें आइकनोग्राफी (दृश्य चित्र और सिंबल) का काम पूरा किया जाना है. मंदिर के निचले हिस्से में भगवान राम का संक्षिप्त विवरण (पहले चरण में) शुरू किया जाएगा और बिजली सुविधा और अन्य सुविधाएं पूरी की जाएंगी. ये सभी काम 30 दिसंबर 2023 तक पूरे कर लिए जाएंगे. 

मूर्ति स्थापना इस साल के अंत तक

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, "मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल परकोटा (बाहरी परिधि) सहित 30 दिसंबर, 2024 तक पूरी हो जाएगी." उन्होंने आगे बताया कि भगवान की मूर्ति स्थापना इस साल के अंत तक हो जाएगी और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. 

मिश्रा ने कहा कि 30 दिसंबर, 2023 तक इन कामों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है. यह पूछे जाने पर कि पूरे मंदिर का निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा, समिति प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि दिसंबर 2025 में मंदिर का परिसर बनकर तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Assam News: असम से AFSPA हटाने को लेकर CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा एलान, नवंबर तक हो जाएगा खत्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget