एक्सप्लोरर

'राम भारत की आस्था है', अयोध्या में मंदिर बनने के बाद पहली रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी ने शेयर किया Video

Ram Navami 2024: पीएम मोदी ने बुधवार (17 अप्रैल, 2024) को कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी एक मील का पत्थर है. यह वह दिन है जिसका भारतीयों को इंतजार था.

Ram Navami 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (17 अप्रैल, 2024) को देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने के बाद यह पहली रामनवमी है, 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा,''राम भारत की आस्था है, राम भारत का आधार है.'' इस वीडियो में अयोध्या में बना राम मंदिर दिख रहा है और पीएम मोदी बोल रहे है. इसमें भक्त भी दिख रहे हैं. 

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो में कह रहे हैं कि जिसमें रम जाए, वो ही राम हैं. राम के आदर्श, राम के मूल्य और राम की शिक्षाएं सब जगह एक समान है. ये पहली रामनवमी है जब अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं. राम भारत का आधार, विचार, चेतना, विधान, प्रतिष्ठा, प्रवाह, प्रभाव और नीति भी हैं. राम विश्व और समाधान भी हैं. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अन्य पोस्ट कर भी कहा कि ये रामनवमी एक मील का पत्थर है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी एक मील का पत्थर है जो सदियों की भक्ति को आशा और प्रगति के एक नए युग से जोड़ती है. यह वह दिन है जिसका करोड़ों भारतीयों को इंतजार था.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे और हमारे जीवन को ज्ञान और साहस से रोशन करते हुए हमें धर्म और शांति की ओर ले जाए.''

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है. ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना. उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में बसी हैं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ''भगवान राम भारतीयों के रोम-रोम में बसे हैं. रामनवमी उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी दिन है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया.''

उन्होंने कहा, ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण का सशक्त आधार बनेंगे. उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.''

रामनवमी क्यों मनाई जाती है?
रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है. हाल ही में उसी स्थान पर राम मंदिर का निर्माण किया गया है जहां ऐसी मान्यता है कि भगवान राम का जन्म हुआ था. 

ये भी पढ़ें- अयोध्या समेत देशभर के राम मंदिरों में रामनवमी पर भक्तों का तांता, पीएम मोदी ने दी बधाई, ममता ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget