एक्सप्लोरर

15 करोड़ों घरों को मिलेगा 'अक्षत निमंत्रण', राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए संघ-वीएचपी का मेगा प्लान

Ram Temple: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है. इससे पहले लोगों के घर-घर जाकर उन्हें अपने नजदीकी मंदिरों में पूजा करने का आग्रह किया जाएगा.

Ram Mandir: लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है. ऐसे में बीजेपी ने तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कमर कस लिया है. बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार (1 जनवरी) को एक बड़े अभियान को लॉन्च किया, जिसे हाल के इतिहास का सबसे बड़ा अभियान भी बताया जा रहा है. इस अभियान के जरिए देश में घर-घर पहुंचकर 'अक्षत' बांटा जाएगा. कहा जा रहा है कि 'सबके राम' का नारा भी पूरे देश में प्रचारित किया जाएगा. 

आरएसएस की के सहयोगी संगठन विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 15 करोड़ घरों तक पहुंचने का संकल्प लिया है. इसके तहत 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने, पड़ोस के मंदिरों को सजाने और दीया जलाकर अपने-अपने घरों के मंदिरों को सजाने की गुजारिश की जाएगी. लोगों को बताया जाएगा कि वे राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाएं. माना जा रहा है कि इसके जरिए बीजेपी के लिए कहीं न कहीं 2024 की जमीन तैयार की जा रही है.

घर-घर बांटा जा रहा अक्षत

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वीएचपी कार्यकर्ता 15 जनवरी तक लोगों को पवित्र 'अक्षत' के साथ-साथ भगवान राम और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीर को बांटेंगे. लोगों को अक्षत और तस्वीर बांटने का काम व्यक्तिगत रूप से यानी घर-घर जाकर किया जाएगा. अक्षत को बांटने का काम देशभर में एक जनवरी से शुरू हो गया है. सबसे पहले अयोध्या के वाल्मिकी कॉलोनी में लोगों के घर-घर जाकर अक्षत और तस्वीरों को बांटा गया है. 

दिल्ली में अक्षत बांटने की शुरुआत भी भगवान वाल्मिकी आश्रम से हुई. एक तरह से बीजेपी ने ये दिखाना चाहती है कि वह देश के अनुसूचित जाति के तबके से जुड़ी हुई है. ये वही इलाका है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. वहीं, अक्षत बांटने के अभियान के दौरान लोगों से गुजारिश की जाएगी कि वे प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने पड़ोस के मंदिरों में जाएं. वीएचपी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलिकास्ट करने की योजना भी बना रही है.

दो हिस्से में चलेगा पूरा अभियान

अभियान के पहले हिस्से के तौर पर लोगों को 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन रात के वक्त अपने-अपने घरों में कम से कम पांच दीया जलाने को कहा जाएगा. दूसरे हिस्से के तौर पर लोगों को अयोध्या के दर्शन करवाए जाएंगे. 22 जनवरी के बाद लोग राम मंदिर में जाकर पूजा कर पाएंगे. बीजेपी 22 जनवरी के बाद रोजाना 55 लाख लोगों को राम मंदिर के दर्शन करवाने की योजना पर काम कर रही है. इसे लोकसभा के लिए प्रचार के तौर पर भी देखा जा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी तराशी मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में रखी जाएगी? केदारनाथ धाम से भी है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ideas of India Summit Day 1 Live: '140 करोड़ जनता की बदौलत भारत की डील...', केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने FTA पर दिया बड़ा बयान
Live: '140 करोड़ जनता की बदौलत भारत की डील...', केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने FTA पर दिया बड़ा बयान
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
'भारत के लिए जरूरी है कि वह अमेरिका के बहुत ज्यादा करीब न जाए', आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले जॉन मियरशाइमर
'भारत के लिए जरूरी है कि वह अमेरिका के बहुत ज्यादा करीब न जाए', आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले जॉन मियरशाइमर
'जंग भारत के हित में नहीं, यूरोप से रिश्ते फायदेमंद', आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले ABP के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार
'जंग भारत के हित में नहीं, यूरोप से रिश्ते फायदेमंद', आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले ABP के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बीजेपी पर तीखा हमला
अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बीजेपी पर तीखा हमला
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन
फ्राइडे को 'ओ रोमियो' ने जमाई धाक, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
Isha Ambani Necklace: 250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
Embed widget