एक्सप्लोरर

'मैं राजनीति में जरूर आऊंगा', ED कर रही चार्चशीट की तैयारी उधर रॉबर्ट वाड्रा ने कर दिया ऐलान

Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में एंट्री को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह राजनीति में कब शामिल होंगे?

Robert Vadra Entry in Politics: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज, 17 अप्रैल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले भी ईडी ने मंगलवार और बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए थे.

ईडी की पूछताछ से पहले रॉबर्ट वाड्रा से जब पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आएंगे, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि वह कब राजनीति में कदम रख सकते हैं.

राजनीति में एंट्री को लेकर कही ये बात

राजनीति में आने को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "भाजपा सिर्फ इस मामले को लेकर राजनीति कर रही है. देश की जनता सब समझती है. मैंने ईडी के हर सवाल का जवाब दिया है. मैं ऐसा इंसान हूं कि जितना मुझे दबाया जाता है, मैं उतना ही और मजबूत होकर सामने आता हूं. मैं लोगों की आवाज उठाना कभी बंद नहीं करूंगा. जब से मैंने कहा है कि मैं राजनीति में आऊंगा, तभी से भाजपा ने मेरे खिलाफ नीची राजनीति शुरू कर दी है. लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं. मैं जरूर राजनीति में आऊंगा और कांग्रेस को मजबूत करूंगा. मैं जनता की बात उठाना बंद नहीं करूंगा. एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है."

ED की पूछताछ पर दिया जवाब

ईडी के समन और पूछताछ को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "पूछताछ अभी भी चल रही है. ये वही पुराने सवाल हैं जिनका जवाब मैं 2019 में दे चुका हूं. इनका कोई ठोस आधार नहीं है. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. खुद भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुझे इस मामले में दो बार क्लीन चिट दी थी तो अब मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? उसी दिन जब नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई तो ये सब भाजपा का राजनीतिक प्रचार और ईडी का गलत इस्तेमाल लगता है."

इन मामलों में हो रही है पूछताछ

ईडी रॉबर्ट वाड्रा से जिस मामले में पूछताछ कर रही है, वह साल 2018 से जुड़ा है. यह केस गुरुग्राम के तौरू इलाके के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ था. उन्होंने 1 सितंबर 2018 को खेरकी दौला थाने में मामला दर्ज कराया था.

शिकायत के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की. इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है. इस केस में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 (साजिश), 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज है. बाद में इसमें धारा 423 भी जोड़ी गई.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2008 में वाड्रा की कंपनी ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी. जब कंपनी को इस जमीन पर कमर्शियल प्रोजेक्ट का लाइसेंस मिल गया, तो उसी जमीन को उन्होंने डीएलएफ कंपनी को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया. ईडी इस डील में पैसों के लेन-देन और अनियमितताओं की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा
लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget