एक्सप्लोरर

'हिंदुओं के जल, जमीन और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी', गुवाहाटी में बोले मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा, 'प्रत्येक भारतीय परिवार को अपनी भाषा, वस्त्र, भोजन, आवास और भ्रमण में स्वदेशी को अपनाना चाहिए. हमें विदेशी भाषाओं के उपयोग को कम करने और अपनी मातृभाषा में संवाद को बढ़ाना चाहिए.'

गुवाहाटी पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा लिया. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा, 'समाज के लिए आवश्यक 5 परिवर्तनों, अर्थात् सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यबोध, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य पर चर्चा होनी चाहिए.  

न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन भागवत ने कहा, 'समाज के आचरण में परिवर्तन लाने वाली बातें हमने कहीं हैं. हम सभी हिन्दुओं को एक मानते हैं लेकिन कुछ लोग उनमें जाति के नाम पर भेद मानते हैं, हमें सभी हिन्दुओं को एक करना है ,उनके सुख दुःख में हमें साथ रहना है. जहां संघ की शाखा है वहां हमने हिन्दुओं को एक करने का काम किया है. जहां-जहां संघ है वहां हिन्दुओं के जल,जमीन,मकान, मंदिर और श्मशान सभी की हमें रक्षा करनी है.' 

'स्वदेशी आचरण अपनाना जरूरी'
आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'हमें स्वदेशी का आचरण करना है, हमारे देश के अंदर हम अंग्रेजी क्यों बोलेंगे, हमें अपनी मातृभाषा बोलनी चाहिए. जहां अंग्रेजी की आवश्यकता है उसको वहां बोलेंगे लेकिन हमें स्वदेशी आचरण अपनाना चाहिए. परिवार में भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने से समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा.'

'एकता को बढ़ावा देने पर बल देना होगा'
मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा,'समाज में विभिन्न जातियों, मतों, क्षेत्रों और भाषाओं के बीच मित्रता और एकता को बढ़ावा देने के महत्व पर बल देना चाहिए ताकि एक समरस समाज का निर्माण किया जा सके. अपने परिवार में भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देना समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रदान करेगा. सभी हिन्दू मंदिरों, जलाशयों और श्मशान भूमि को आपसी सहयोग के माध्यम से उपयोग करना चाहिए.'

उन्होंने कहा, 'पर्यावरण संरक्षण में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी बात होनी चाहिए, जिसमें जल संरक्षण, पॉलिथीन न्यूनता और वृक्षारोपण जैसी क्रियाओं को महत्व दिया. प्रत्येक भारतीय परिवार को अपनी भाषा, वस्त्र, भोजन, आवास और भ्रमण में स्वदेशी को अपनाना चाहिए. हमें विदेशी भाषाओं के उपयोग को कम करने और अपनी मातृभाषा में संवाद को बढ़ाना चाहिए.'

ये भी पढ़े:

USAID Controversy: 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे, सरकार चुप क्यों'? जयराम रमेश का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget