एक्सप्लोरर

RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा- 15 साल में भारत फिर से बनेगा अखंड राष्ट्र, संजय राउत बोले- सबसे पहले PoK को जोड़ना होगा

सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का प्रयोजन, भारत का प्रयोजन है, धर्म के उत्थान के लिए प्रयास होगा तो ही भारत का उत्थान होगा. इसे रोकने वाले हट जाएंगे, मिट जाएंगे.

आरएसआर के सर संघचालक मोहन भागवत 15 साल में भारत के अखंड राष्ट्र बनने की कल्पना की. हरिद्वार में उन्होंने प्रवास के दौरान कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है. 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा और यह सब हम अपनी आंखों से देखेंगे. उन्होंने कहा कि हम अहिंसा की ही बात कहेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कहेंगे. हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें.

15 साल में भारत अखंड हिन्दू राष्ट्र

आरएसएस चीफ ने कहा कि जो तथाकथित लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं, उनका भी उसमें सहयोग है. अगर वह विरोध न करते तो हिंदू जागता नहीं, क्योंकि वह तो सोता रहता है. कहा कि भारत उठेता तो धर्म के माध्यम से ही उठेगा. सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का प्रयोजन, भारत का प्रयोजन है, धर्म के उत्थान के लिए प्रयास होगा तो ही भारत का उत्थान होगा. इसे रोकने वाले हट जाएंगे, मिट जाएंगे. संतों ने संघ प्रमुख के हरिद्वार प्रवास में संतों ने उनके समक्ष उठाई देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की.

कनखल के सन्यास रोड स्थित श्रीकृष्ण निवास एवं पूर्णानंद आश्रम में आरएसएस प्रमुख ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी दिव्यानंद गिरी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और श्री गुरुत्रय मंदिर का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे. मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है. उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है. इसके रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि वैसे तो संतों की ओर से ज्योतिष के अनुसार 20 से 25 साल में भारत फिर से अखंड भारत होगा ही. अगर हम सब मिलकर इस कार्य की गति बढ़ाएंगे तो 10 से 15 साल में भारत अखंड भारत बन जाएगा.

संजय राउत बोले- 15 साल का वादा मत करिए

इधर, शिवसेना ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत के अखंड भारत वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 15 साल का वादा मत कीजिए. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि 15 सालों में नहीं 15 दिनों मे कर दीजिए लेकिन, सबसे पहले पीओके को जोड़ना होगा, पाकिस्तान को जोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि किसी ने रोका नहीं है. लेकिन, 15 साल का वादा मत करिए.

राउत ने आगे कहा कि कश्मीरी पंडित भाईयों की घर वापसी सुरक्षित तरीके से होनी चाहिए है. अंखड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है. वीर सवारकर को भारत रत्न दीजिए. आज ही देख रहा था कि जहां-जहां चुनाव आने वाला दंगे भड़काए गए या हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu News: कश्मीरी पंडितों को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- घाटी में जल्द होगी वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी को गाली और पिता के साथ मारपीट, नदिया में 'युवासाथी' योजना के पैसों पर घमासान, BJP-TMC भिड़ी
बेटी को गाली और पिता के साथ मारपीट, नदिया में 'युवासाथी' योजना के पैसों पर घमासान, BJP-TMC भिड़ी
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'मेरी खुद की बेटी 19 साल...', अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'मेरी खुद की बेटी 19 साल...', अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
मैथ्यू हेडन-सुरेश रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें वीडियो
हेडन-रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget