एक्सप्लोरर

RSS Headquarters: सीआईएसएफ को सौंपी गई संघ मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी, स्पेशल कमांडो को किया गया तैनात

RSS Headquarters Security: आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के एक दस्ते को तैनात किया गया है. सीआईएसएफ का ये दस्ता दिन-रात आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा में में मुस्तैदी से तैनात रहेगा.

RSS Headquarters Security: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागुपर (Nagpur) में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय (RSS Headquarters) की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दी गई है. सीआईएसफ के जवानों ने 1 सितंबर को नागपुर के महल इलाके में स्थित आरएसएस के मुख्यालय 'हेडगेवार भवन' (Hedgewar Bhawan) की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली.

बता दें कि आरएसएस मुख्यालय हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है. समय-समय पर संघ मुख्यालय की सुरक्षा को लेकर खुफिया जानकारी के आधार पर इसकी सुरक्षा में बदलाव किया जाता रहता है. बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) को भी सरकार की ओर से 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहिया कराई गई है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सीआईएसएफ के हवाले है.

सीआईएसएफ के जवान दिन-रात करेंगे सुरक्षा

अधिकारियों के मुताबिक, नागपुर में आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के एक दस्ते को तैनात किया गया है. सीआईएसएफ का ये दस्ता दिन-रात आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा में में मुस्तैदी से तैनात रहेगा. गौरतलब है कि सरसंघचालक मोहन भागवत और आरएसएस मुख्यालय पर अकसर आतंकी हमले का खतरा बना रहता है. बता दें कि साल 2006 में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों ने आरएसएस मुख्यालय में जबरन घुसने की कोशिश की थी लेकिन वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने उनकी इस कोशिश को नाकामयाब कर दिया था. 

पहले भी हो चुकी है संघ मुख्यालय की रेकी

बता दें कि इसी साल मई के महीने में पुलिस ने आरएसएस मुख्यालय की रेकी करने के मामले में कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आतंकी ने आरएसएस मुख्यालाय की रेकी कर उसका एक वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने एक हैंडलर को भेजा था. आतंकी ने इसके अलावा डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर की भी रेकी की थी. पुलिस की पूछताछ में उसने नागपुर में रेकी की बात कबूल की थी. इसके बाद उसके खिलाफ गैनकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधीनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Jharkhand हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, BJP का विधानसभा से वॉकआउट, जानें JMM गठबंधन के पक्ष में पड़े कितने वोट

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप, जारी किया ये स्टिंग वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा
लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget