एक्सप्लोरर

आतंकवाद पर चीन-पाकिस्तान को फटकार और भारत के पांच संकल्प, UN में विदेश मंत्री जयशंकर के भाषण की बड़ी बातें

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) ने कहा कि दुनिया कोरोना (Corona) के बाद आर्थिक संकट से गुजर रही है. फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड को लेकर संकट बना हुआ है.

S Jaishankar in UNGA: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन में आतंकवाद के मसले पर चीन और पाकिस्तान को फटकार लगाई है. एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में घोषित आतंकवादियों का बचाव करने वाले देश न तो अपने हित और न ही अपनी प्रतिष्ठा को ध्यान में रख रहे हैं. आतंकवाद के किसी भी कृत्य को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता. विदेश मंत्री ने जोर दिया कि भारत यह मांग करता है कि सुरक्षा परिषद में सुधार के गंभीर मुद्दे पर गहन बातचीत होनी चाहिए. 

विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कभी-कभी घोषित आतंकवादियों का बचाव करने की हद तक यूएनएससी-1267 प्रतिबंध व्यवस्था का जो राजनीतिकरण करते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा कर रहे हैं.

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा कि कोई भी टिप्पणी चाहे किसी भी मंशा से क्यों न की गई हो, कभी भी खून के धब्बे नहीं ढक सकती. उन्होंने कहा कि दशकों से सीमा पार आतंकवाद का खामियाजा भुगतता रहा भारत ‘जीरो टॉलरेंस’ के दृष्टिकोण की मजबूती से वकालत करता है. इसके साथ ही यूक्रेन के मसले पर विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष ने खास तौर से भोजन और ऊर्जा पर आर्थिक दबाव को और बढ़ा दिया है.

एस जयशंकर के भाषण की 10 बड़ी बातें

  • भारत यह मांग करता है कि सुरक्षा परिषद में सुधार के गंभीर मुद्दे पर गहन बातचीत होनी चाहिए. UNSC में बेहद जरूरी सुधारों पर बातचीत प्रक्रियागत हथकंडों से बाधित नहीं होनी चाहिए और इसका विरोध करने वाले सदस्य हमेशा के लिए इस प्रक्रिया को रोक कर नहीं रख सकते हैं.
  • आतंकवाद के किसी भी कृत्य को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता. कभी-कभी घोषित आतंकवादियों का बचाव करने की हद तक यूएनएससी-1267 प्रतिबंध व्यवस्था का जो राजनीतिकरण करते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा कर रहे हैं.
  • कोई भी टिप्पणी चाहे किसी भी मंशा से क्यों न की गई हो, कभी भी खून के धब्बे नहीं ढक सकती. दशकों से सीमा पार आतंकवाद का खामियाजा भुगतता रहा भारत ‘जीरो टॉलरेंस’ के दृष्टिकोण की दृढ़ता से वकालत करता है.
  • भारत बड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार है, लेकिन साथ ही वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि विश्व के एक हिस्से के साथ हुए अन्याय से निर्णायक रूप से निपटा जाए
  • हमारे कार्यकाल में हमने कुछ गंभीर लेकिन विभाजनकारी मुद्दों पर एक पुल के तौर पर काम किया है. हमने समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा तथा आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया.
  • कोरोना के साथ कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. भारत अपनी क्षमता अनुसार पड़ोसियों की मदद कर रहा है. चाहे अफ़ग़ानिस्तान को अनाज उपलब्ध कराना हो या फिर श्रीलंका को आर्थिक मदद देने जैसा कदम हो.
  • क्लाइमेट एक्शन और क्लाइमेट जस्टिस अहम पहलू है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस और आपदा रोधी ढांचागत निर्माण के लिए शुरु किए गए प्रयास समेत कई कोशिशों के साथ भारत किसी भी बहुपक्षीय कोशिश के लिए तैयार है जो न्यायसंगत हो.
  • यूक्रेन में जारी संघर्ष ने विशेष रूप से भोजन और ऊर्जा पर आर्थिक दबाव को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा, भारत शांति का पक्षधर है और हमेशा इसका पैरोकार रहेगा.
  • भारत को अगले 25 सालों में विकसित बनाना है. पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर पांच संकल्प लिए थे. भारत को उपनिवेशवाद से मुक्त करना है. इसका अर्थ है कि भारत बहुध्रुवीय व्यवस्था को बढ़ावा देता है. सांस्कृतिक विरासत को सहेजना. सबके लिए सुरक्षा जिसमें आतंकवाद जैसे ख़तरे से मुक़ाबले के लिए सहयोग शामिल है.

ये भी पढ़ें:

New Law in Russia for War: रूस में युद्ध के लिए नया कानून पास, सेवा से इनकार पर 10 साल की जेल

UN-India Event: मालदीव के वित्तमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से हिंदी में किया संबोधित-'भारत को बधाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget