एक्सप्लोरर

Baba Siddique Murder Case: 'सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए', बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बीच बोले BJP सांसद

Baba Siddique Murder Case: भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से बिश्नोई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की अपील की है. 

Baba Siddique Murder Case: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से 20 साल पहले हुई काले हिरण की घटना पर बिश्नोई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की अपील की है. 

हरनाथ यादव का बयान एनसीपी नेता और सलमान खान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आया. बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है. हरनाथ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखे पोस्ट में सलमान खान पर काले हिरण की हत्या करने और उसे पकाकर खाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज में काले हिरण का विशेष महत्व है, इसलिए सलमान खान को इस काम के लिए समाज से माफी मांगनी चाहिए. 

बिश्नोई समाज से माफी मांगे सलमान खान 

हरनाथ यादव ने लिखा, "प्रिय सलमान खान काला हिरण, जिसे बिश्नोई समाज देवता मानता है उसकी पूजा करता है, उसका आपने शिकार किया और उसे पका कर खा लिया, जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई और आपके प्रति बिश्नोई समाज में लंबे समय से आक्रोश है. व्यक्ति से गलती हो जाती है. आप बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या लोग आपसे स्नेह करते हैं. मेरा आपको सद्परामर्श है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए."

और किस एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस?

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सलमान खान की सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसी साल अप्रैल में भी सलमान खान के घर पर फायरिंग कराई थी. कहा जाता है कि बाबा सिद्दीकी के सियासी गलियारों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी बड़े कनेक्शन रहे. मुंबई में आमतौर पर पॉलिटिकल किलिंग के मामले होते नहीं है लेकिन यह देखा गया है कि बाबा सिद्दीकी की कई लोगों से राजनीतिक दुश्मनी भी रही है. यही कारण है कि पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- अचानक फावड़ा और कुदाल ले जमीन क्यों खोदने लगे CJI डीवाई चंद्रचूड़ और बाकी जज? देखें- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget