एक्सप्लोरर

Sam Pitroda Resigns: नस्लीय बयान पर मचा बवाल तो सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने झट से किया मंजूर

Sam Pitroda Resigns: सैम पित्रोदा ने हाल ही में अलग-अलग इलाकों में रहने वाले भारतीयों की पहचान को लेकर नस्लीय बयान दिया था. इसके बाद बीजेपी ने उनपर हमला बोला और कांग्रेस को बयान पर सफाई देनी पड़ी.

Sam Pitroda Resigns: हाल ही में नस्लीय टिप्पणी कर के विवादों में घिरने वाले सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को कांग्रेस ने तुरंत मंजूर भी कर लिया. इसके बारे में कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है.

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने लिखा, 'सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.'

नस्लीय बयान देकर BJP के निशाने पर आ गए थे सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा के इस्तीफे की वजह जयराम रमेश ने अपनी एक्स पोस्ट में नहीं बताई है. हालांकि उनका ये इस्तीफा हाल ही में दी नस्लीय टिप्पणी से मचे बवाल के बाद आया है. बुधवार को पित्रोदा का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने भारत के पूर्वी इलाकों में रहने वाले भारतीयों के चाइनीज लोगों और दक्षिण भारतीय लोगों के अफ्रीकन लोगों जैसे दिखने की बात कही थी. इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पित्रोदा पर जमकर हमला किया, जिसपर कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी और पार्टी ने खुद को पित्रोदा के बयान अलग कर लिया.

पित्रोदा के बयान से आहत हुए नॉर्थ ईस्ट के लोग- मेघालय सीएम

पित्रोदा के बयान को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. उन्होंने कहा कि इससे नॉर्थ ईस्ट और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. कॉनराड संगमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भेदभावपूर्ण नजरिया दर्शाता. उन्होंने कहा कि इस बयान से नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे (पित्रोदा) चाहे जो भी कहें, चाहे उन्होंने किसी भी संदर्भ में बात की हो यह ठीक नहीं है.

मेघालय के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'हमारा देश विविधताओं का देश है और देश का सिद्धांत हमारे लोगों की विविधता पर आधारित है चाहे वह संस्कृति में हो या रंग-रूप में... यही वह है जो भारत को वह बनाता है जो वह है."

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने, जिससे मच गया बवाल

एक पोडकास्ट इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने भारत के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं. जहां पूर्व के लोग चाइनीज लोगों जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं.' उन्होंने आगे  कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं. भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.' 

'दम है तो तोड़ दें कांग्रेस से गठबंधन', सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी की स्टालिन को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
LIVE: CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर आया CBSE स्टूडेंट वेदांत का रिएक्शन, 'पाकिस्तानी' कहकर किया गया था ट्रोल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर आया CBSE स्टूडेंट वेदांत का रिएक्शन, 'पाकिस्तानी' कहकर किया गया था ट्रोल
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
'बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना...', CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस
'बेनकाब हो चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, सत्ता में बने रहना...', CBSE के OSM सिस्टम पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget