एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल तो भड़की बीजेपी, संबित पात्रा ने कह दिया 'देशद्रोही'

Sambit Patra Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता से समझौता कर लिया है. संबित पात्रा ने पलटवार किया है.

BJP Targets Rahul Gandhi: यूएस दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग के कामकाज को पक्षपात पूर्ण कर दिया है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए तो बीजेपी नेता ने राहुल के आरोपों का  जवाब देते हुए राहुल गांधी के लिए देशद्रोही जैसे शब्द का इस्तेमाल भी कर दिया.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने किया पलटवार

राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि "राहुल गांधी पहले भी ऐसा करते रहे एक बार फिर वही किया है, और हर बार राहुल अपने बयानों से भारत का अपमान करते हैं. जो लोग जमानत पर बाहर है और उनको लगता है कि विदेश की धरती पर जाकर देश को  नाम बदनाम करेंगे तो यह उनका भ्रम है. संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश धरती पर जाकर भारत की महान संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं."

इतना ही नहीं संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयान पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर चुनाव आयोग को कंप्रोमाइजड बताते हैं. चुनावी  प्रक्रिया को फर्जी करार देते हैं, और यह कहते हैं कि चुनाव आयोग ने समझौता किया था. संबित पात्रा ने सवाल पूछा कि जिस दौरान महाराष्ट्र में चुनाव हुआ था और जिस पर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं उसी दौरान झारखंड में भी चुनाव हुआ था, हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग से झारखंड में समझौता किया गया था क्या? प्रियंका वाड्रा उस दौरान हुए उपचुनाव में जीत कर आयीं थी क्या वह कॉम्प्रोमाइज था? महाराष्ट्र लोक सभा चुनाव में आपके गठबंधन को ज़्यादा सीट मिली थी तो क्या उस दौरान चुनाव आयोग मिला हुआ था? हम अयोध्या सीट हार गए तो क्या चुनाव आयोग मिला हुआ था?

संबित पात्रा ने किया 'देशद्रोही' जैसे शब्द का इस्तेमाल

राहुल गांधी पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने इस दौरान उनके लिए देशद्रोही जैसे शब्द का इस्तेमाल भी कर दिया. संबित ने कहा कि "राहुल गांधी भ्रस्ट है जिसने चोरी की है, डकैती की है नेशनल हेराल्ड  चोरी का नहीं बल्कि डकैती का केस है. करोडो  रुपए की डकैती हुई जिसको मां बेटे ने अंजाम दिया है. जिस थाली में खाते में उस थाली में छेद करेंगे तो आप देशद्रोही कहलाएंगे राहुल गांधी देशद्रोही है. क्योंकि देश की संपत्ति का करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार कर गबन किया है."

संबित ने राहुल के द्वारा दिए जा रहे इन बयानों को राहुल की खीज भी बताया. बीजेपी सांसद ने कहा कि "ED यानी जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के गुस्से को EC यानी चुनाव आयोग पर निकाल रहे हैं लेकिन आपको इसमें छोड़ा नहीं जाएगा क्योंकि यह भ्रष्टाचार का मामला है. राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोप का एक-एक सवाल का जवाब दिया था. लेकिन आप कोर्ट नहीं जा रहे हैं चुनाव आयोग के पास नहीं जा रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी देशद्रोही है.

राहुल गांधी ने कही ये बात

इससे पहले यूएस दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "आसान भाषा में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जितने युवा थे, उससे ज्यादा वोट डाले गए. ये एक सच्चाई है. हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े मिले थे, लेकिन 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी, उस समय 65 लाख लोगों ने वोट डाला."कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, "अब सोचिए, ये शारीरिक रूप से मुमकिन ही नहीं है क्योंकि एक व्यक्ति को वोट डालने में करीब 3 मिनट लगते हैं. अगर हिसाब लगाएं तो इसका मतलब है कि रात 2 बजे तक लोग लाइन में लगे रहे और पूरी रात वोटिंग चलती रही, जोकि सच नहीं है. ऐसा हुआ ही नहीं."

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आगे कहा, "हमने चुनाव अधिकारियों से पूछा कि क्या वोटिंग की वीडियोग्राफी हो रही है. उन्होंने न सिर्फ मना कर दिया बल्कि उन्होंने कानून भी बदल दिया. अब आप वोटिंग की वीडियोग्राफी की मांग भी नहीं कर सकते." राहुल गांधी ने कहा, "हमारे लिए ये साफ था कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता से समझौता कर लिया है. सिस्टम में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी है, ये बिल्कुल साफ दिख रहा है. हमने यह बात खुलकर कही है और मैंने खुद कई बार यह बात दोहराई है."

विपक्ष और सत्ता पक्ष फिर आमने-सामने

राहुल गांधी के इन बयानों पर एक बार फिर से विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने है. विपक्ष के नेता जहां राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा क्योंकि चुनावी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है. तो वही सत्ता पक्ष से जुड़े हुए नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी हर बार विदेश में जाकर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं और यह सब जॉर्ज सोरोस के इशारे पर होता है. जॉर्ज सोरोस  राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी और विपक्षी नेताओं को फंडिंग करता है और राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता भारत को अस्थिर करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं.

ये भी पढ़ें-

'सिस्टम में कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ी है...', US में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्षता से समझौता कर लिया

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
Assam Assembly Election 2026: असम में बीजेपी ने तेज की कवायद, NDA का सीट शेयरिंक फॉर्मूला तय, जानें सब-कुछ
असम में बीजेपी ने तेज की कवायद, NDA का सीट शेयरिंक फॉर्मूला तय, जानें सब-कुछ
Jewar Airport Inauguration: अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM करेंगे उद्घाटन
अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM करेंगे उद्घाटन
देश का पहला उपभोक्ता शिकायत सर्वेक्षण: बैंकिंग और बीमा क्षेत्र से लोग सबसे ज्यादा परेशान, राज्य आयोगों में 35% से ज्यादा पेंडिंग केस
देश का पहला उपभोक्ता शिकायत सर्वेक्षण: बैंकिंग और बीमा क्षेत्र से लोग सबसे ज्यादा परेशान

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'वहां पर लोग...'
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
Embed widget