एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख की बढ़ी मुश्किलें, CBI की गिरफ्त में आए तीन करीबी, ईडी टीम पर हमले के हैं आरोपी

Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इन तीनों का नाम ईडी टीम पर हमला करने को लेकर सामने आया था. इसके बाद सीबीआई ने इन तीनों को गिरफ्तारी कर ल‍िया है.

Sandeshkhali ED Officers Attack Case: पश्‍च‍िम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन न‍िदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले की जांच कर रही सीबीआई को सोमवार (11 मार्च) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सीबीआई ने इस मामले में सरबेरिया पंचायत के एक पंचायत प्रधान समेत 3 न‍िजी लोगों को गिरफ्तार किया है. यह तीनों आरोपी टीएमसी के न‍िलंब‍ित नेता शाहजहां शेख के बेहद करीबी बताए गए हैं. सभी आरोप‍ियों को कल मंगलवार (12 मार्च) को मज‍िस्‍ट्रेट कोर्ट में पेश क‍िया जाएगा. 

सूत्र बताते हैं क‍ि ईडी पर हमले मामले के आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इन तीनों का नाम सामने आया था. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इन तीनों को गिरफ्तारी कर ल‍िया है. इन तीनों ग‍िरफ्तार आरोप‍ियों की पहचान सरबेरिया पंचायत के प्रधान जियाउद्दीन मोल्ला, प्राईवेट स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड दीदार बख्श मोल्ला और एक अन्‍य फारुक अकुंजी के रूप में की गई है. यह सभी गिरफ्तारियां एफआईआर संख्या RC0102024A0002 से संबंधित मामले की जांच के दौरान की गई हैं. 

क्‍या था पूरा मामला 

दरअसल, गत 5 जनवरी, 2024 को राशन घोटाले की जांच के स‍िलस‍िले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखाली में छापेमारी करने गई केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की टीम पर हमला किया गया था. उनके वाहनों पर भी हमला क‍िया गया और उनमें तोड़-फोड़ की गई थी.

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने शुरू की जांच

उस वक्‍त शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के ल‍िए पहुंची टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया था. इस हमले में कई ईडी के अफसरों को गंभीर चोट आई थी. एक ईडी अफसर का स‍िर भी फट गया था. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की थी. इसके बाद से इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.  

यह भी पढ़ें: CAA Rules: सीएए लागू हुआ तो विपक्ष ने समझाई क्रोनोलॉजी, अमित शाह बोले- 'पीएम मोदी ने पूरी की एक और गारंटी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Assembly Elections 2026: असम में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, सात उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Assembly Elections 2026: असम में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, सात उम्मीदवारों का किया ऐलान
West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने PM मोदी को बताया घुसपैठिया तो भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'वह खुद सांप्रदायिक'
ममता बनर्जी ने PM मोदी को बताया घुसपैठिया तो भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'वह खुद सांप्रदायिक'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों पर इंद्रेश कुमार ने दिया जवाब, कहा- ये पूरी तरह असत्य और...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों पर इंद्रेश कुमार ने दिया जवाब, कहा- ये पूरी तरह असत्य और...
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने PM मोदी को बताया घुसपैठिया तो भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'वह खुद सांप्रदायिक'
ममता बनर्जी ने PM मोदी को बताया घुसपैठिया तो भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'वह खुद सांप्रदायिक'
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
बिजली मीटर रीडिंग गलत आ रही है? तो ऐसे करें शिकायत
बिजली मीटर रीडिंग गलत आ रही है? तो ऐसे करें शिकायत
वर्क फ्रॉम थिएटर ने खींचा लोगों का ध्यान, धुरंधर की स्क्रिनिंग के बीच लैपटॉप लेकर काम करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
वर्क फ्रॉम थिएटर ने खींचा लोगों का ध्यान, धुरंधर की स्क्रिनिंग के बीच लैपटॉप लेकर काम करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
Embed widget