एक्सप्लोरर

जयपुर: फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली से की गई मारपीट

जयपुर: जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान आज निर्माता संजय लीला भंसाली से मारपीट की गई है. करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने आज शूटिंग में तोड़फोड़ भी की. संगठन का आरोप है कि भंसाली की फिल्म पद्मावती में इतिहास से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ की जा रही है. वहीं, पुलिस को अभी तक फिल्म टीम की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है. इसलिए कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और ना ही कोई गिरफ्तारी.

2015 में रिलीज बाजीराव मस्तानी के लिए भंसाली कई अवॉर्ड पा चुके हैं. अब भंसाली ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों से एक कहानी को पर्दे पर उतारने की शुरुआत की और हंगामा मच गया.

जयगढ़ किले में चल रही थी फिल्म की शूटिंग

बताया जा रहा है कि जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग चल रही थी. शांति से कुर्सी पर बैठे हैं संजय लीला भंसाली के सामने आकर करणी सेना के कार्यकर्ता चिल्लाने लगे और सिक्योरिटी गार्ड के बीच में भंसाली पर हमला हो गया.

जयपुर: फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली से की गई मारपीट

इसके बाद विरोध कर रहे लोग शूटिंग का सामान उठाकर इधर-उधर फेंकने लगे. जो मिला उसे लेकर तोड़ने लगे. आधे घंटे तक ये हंगामा चलता रहा और जब पुलिस आई तो विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया.

फिल्म में आपत्तिजनक सीन डालने से करणी सेना नाराज़

करणी सेना का आरोप है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक बेहद आपत्तिजनक सीन डाला है. इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी एक सपना देखता है जिसमें वो रानी पद्मावती के साथ है.

करणी सेना का दावा है कि वास्तव में खिलजी और पद्मावती ने कभी एक दूसरे को आमने सामने देखा तक नहीं और इतिहास की किसी किताब में भी इस तरह के किसी सपने का कोई जिक्र नहीं है. ये पूरी तरह संजय लीला भंसाली के दिमाग की उपज है.

हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक पद्मावती का किरदार ही काल्पनिक है.

करणीसेना खुद को राजपूतों के हितों का रक्षक बताती है. राजस्थान में काम करती है. करणी सेना का दावा है कि रानी पद्मावती राजपूत थीं और उनकी छवि फिल्म में गलत तरीके से दिखायी गयी इसलिए उसने प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget