एक्सप्लोरर

सिकंदराबाद जीआरपी पुलिस का एक्शन! कुख्यात सीरियल किलर को किया गिरफ्तार

GRP Police Arrested Serial Killer: पुलिस की पूछताछ के दौरान, आरोपी ने इस अपराध के अलावा चार और हत्या और बलात्कार के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

Crime News: सिकंदराबाद जीआरपी पुलिस ने हरियाणा से एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं को अपना शिकार बनाता था. ट्रेन टिकट और मोबाइल फ़ोन के सहारे एक हत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते जीआरपी पुलिस के हाथ इस सीरियल किलर के गिरेबान तक जा पहुंचे.

दरअसल सिकंदराबाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) 23 नवंबर 2024 को बेलगावी-मनुगुरु एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री की हत्या की जांच कर रही थी और अब उसने आरोपी को गिरफ्तार किया है. 29 साल का आरोपी राहुल उर्फ भोलू पेशे से ड्राइवर है और हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है.

आरोपी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के बल्लारी जिले के तोरनगल पुलिस स्टेशन क्षेत्र की रहने वाली रामनम्मा (46 वर्ष) 23 नवंबर 2024 की शाम को, ट्रेन संख्या 07335 बेलगावी-मनुगुरु स्पेशल एक्सप्रेस में हैदराबाद में अपनी बेटी के घर जाने के लिए सवार हुईं. गलती से, उन्होंने महिलाओं के कोच के बजाय दिव्यांग कोच में प्रवेश किया. लगभग रात 8:00 बजे, आरोपी राहुल बेल्लारी स्टेशन से उसी कोच में चढ़ा. रामनम्मा ने निचली बर्थ पर बैठकर आरोपी से पूछा कि वह महिलाओं के कोच में क्यों चढ़ा है. आरोपी ने जवाब दिया कि वह अगले स्टेशन पर उतर जाएगा.

जब आरोपी कोच के दरवाजे के पास बीड़ी पी रहा था, तो रामनम्मा ने उसे चेतावनी दी कि वह बीड़ी न पिए, अन्यथा वह पुलिस को बुलाएगी. इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने रामनम्मा का मोबाइल फोन छीन लिया. बाद में, उसने एक लाल तौलिये से रामनम्मा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद, आरोपी ने कोच के दरवाजे बंद कर दिए, रामनम्मा के बैग से 25,000 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन चुरा लिया. उसने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया और यादगीर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया. अगले दिन, वह वापी रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां पारडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में कबूल किया गुनाह

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने इस अपराध के अलावा चार और हत्या और बलात्कार के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की जिसमें अक्टूबर 2024 में, पुणे-कन्याकुमारी ट्रेन में एक मुस्लिम महिला यात्री की गला घोंटकर हत्या, एक सप्ताह बाद, हुसनूर-मैंगलोर ट्रेन में एक वृद्ध यात्री की गला घोंटकर हत्या, गुजरात के उदवाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक लड़की की हत्या और बलात्कार, नवंबर 2024 में, कटिहार-हावड़ा ट्रेन में एक वृद्ध यात्री की गला घोंटकर हत्या शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सिक्किम फाइनेंशियल स्कैम में ED का बड़ा एक्शन, 32.57 लाख की संपत्ति की जब्त

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
India LPG Crisis: ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज, दूर होगी गैस की दिक्कत
ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत आया 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget