एक्सप्लोरर

पुरानी संसद पर आतंकी हमले की बरसी: नई पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कुर्सियों पर कूदे दो शख्स, जलाई स्मोक स्टिक, मचाया बवाल, देखें वीडियो

Security Breach in Lok Sabha: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सुरक्षा में भारी चूक हुई. ऑडियंस गैलरी में आए दो लोगों ने वहां से छलांग लगाते हुए स्मोक स्टिक जला दी.

Security Breach in Lok Sabha: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और ऐसे में लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दो लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दर्शक दीर्घा से छलांग लगा दी. इस दौरान इन लोगों ने स्मोक स्टिक जलाई जिसके बाद पूरी लोकसभा में धुंआ-धुआं नजर आने लगा. हालांकि बाद में संसद के सुरक्षाकर्मियों ने इन दोनों को हिरासत में लेते हुए स्मोक स्टिक को जब्त कर लिया. 

दोनों आरोपियों में से एक का नाम सागर है वहीं दूसरे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. ये लोग स्मोक कैंडल जूतों में छिपाकर लाए थे. जो स्प्रे किया गया, उससे सुरक्षाकर्मियों को बारूद की गंध आई. इन दो विजिटर्स का मैसूर के सांसद का रेफरी पास बना हुआ था. दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पार्लियामेंट के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने पहुंची है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. 

कूदने वाले शख्स को सांसदों ने पकड़ा

सांसद मनोज कोटक और मलुक नागर ने इन दोनों युवकों को पकड़ा था, उसके बाद सुरक्षा कर्मी ने उन पर काबू पाया. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मलुक नागर ने कहा, "जहां पर हम लोगों की सीट है उससे थोड़ा ऊपर हटके दर्शक दीर्घा है जहां पर ये लोग बैठे हुए थे. इस समय शून्य काल चल रहा था और वो खत्म होने वाला था. अचानक से धड़ाम की आवाज आई. ऐसे में मुझे लगा किसी का पैर फिसल गया और वो गिर गया है. जैसे ही ऊपर की तरफ देखा तो एक और ऊपर से कूदा. उसके बाद समझ आ गया कि इन लोगों का इंटेशन सही नहीं है."

उन्होंने आगे बताया, “ये लोग चलने के बजाय सीटों से जंप करके भाग रहे थे. हम 6-7 सांसद इन लोगों को पकड़ने के लिए भागे तो ये लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि हमारे पास मत आओ, तानाशाही नहीं चलेगी. इस तरह के नारे लगाने लगे. पास गए तो उसने जूता निकाला. हम लोगों ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई शुरू की तो उधर से धुंआ निकलना शुरू हो गया.”

दानिश अली ने क्या कहा?

मामले पर लोकसभा सांसद दानिश अली ने कहा, “जब वो कूदे तो पूरा धुआं-धुआं हो गया. जब सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी तलाशी ली गई तो उसमें एक पास निकला. जिसमें एक हमलावर का नाम सागर शर्मा है. वो मैसूर के सांसद प्रताप के गेस्ट के रूप में अंदर आया था.”

इस बीच, इसी तरह की एक घटना संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के पास भी हुई. जहां पर एक 42 साल की महिला नीलम और 25 साल के अमोल शिंदे को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. ये लोग भी परिवहन भवन के बाहर पीले रंग की स्मोक कैंडल जला रहे थे.

'धुआं चिंता का विषय नहीं'

सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं. प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है." वहीं, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने इसे आतंकी घटना करार दिया है. उन्होंने कहा, "ये आतंकी घटना है. पन्नू ने धमकी भी दी थी. हमलावर नारे लगा रहे थे, तानाशाही नहीं चलेगी."

ये भी पढ़ें: 'PoK और अक्साई चीन कब वापस लाएंगे?', लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने पूछे ये सवाल तो अमित शाह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सस्ता पेट्रोल-डीजल क्यों बेच रही सरकार? एक्साइज ड्यूटी घटने से आपको फायदा या नुकसान, समझिए
सस्ता पेट्रोल-डीजल क्यों बेच रही सरकार? एक्साइज ड्यूटी घटने से आपको फायदा या नुकसान, समझिए
स्कूल जाने वाली मासूम बनी मां, कर्नूल में 14 साल की लड़की का ऑटो-ट्रैक्टर ड्राइवर ने किया बार-बार रेप
स्कूल जाने वाली मासूम बनी मां, कर्नूल में 14 साल की लड़की का ऑटो-ट्रैक्टर ड्राइवर ने किया बार-बार रेप
दिल्ली के CP और कालकाजी मंदिर के पाकिस्तान भेजे वीडियो, लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन के डराने वाले खुलासे
दिल्ली के CP और कालकाजी मंदिर के पाकिस्तान भेजे वीडियो, लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन के डराने वाले खुलासे
India LPG Connection: 6 हजार लोगो ने क्यों छोड़ा अपना LPG कनेक्शन, सरकार ने जारी किए आंकड़े, क्या PNG मिलेगी?
6 हजार लोगो ने क्यों छोड़ा अपना LPG कनेक्शन, सरकार ने जारी किए आंकड़े, क्या PNG मिलेगी?

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget