एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को प्रकाश पर्व का न्योता ना मिलने गरमाई राजनीति, जानें किसने क्या कहा?

किसानों का समर्थन करते हुए SGPC प्रमुख ने कहा है कि पाकिस्तान जाकर तो इंसाफ नहीं मांगेंगे? एसजीपीसी प्रमुख जागीर कौर ने फिर से दोहराया है कि प्रकाश पर्व के लिए SGPC, पीएम मोदी को विशेष न्योता नहीं देगी.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच सिख गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता ना दिए जाने पर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने जहां इसे लेकर सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर हमला बोला है. वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह बिल्कुल सही निर्णय है. वहीं पीएम को न्योता ना भेजने पर कांग्रेस ने आपत्ति दताई है.

किसने क्या कहा?

बीजेपी बोली- यह बेहद घटिया फैसला और सस्ती राजनीति बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने गुरुद्वारा कमेटी के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में ना बुलाना बांटने की नकारात्मक राजनीति है. तरुण कमेटी अध्यक्ष जागीर कौर को भी निशाना पर लिया. उन्होंने कहा कि जागीर कौर बेहद घटिया और सस्ती राजनीति कर रही हैं.

कांग्रेस ने कहा- ऐसा फैसला गलत कांग्रेस ने अनुमान के विपरीत एसजीपीसी के इस फैसले को गलत बताया है. पंजाब में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ने फैसले पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को एसजीपीसी के कार्यक्रम के नाम बुलाने का फैसला गलत है. SGPC के सभी कार्यक्रम साझा होते हैं और गुरु तेगबहादुर जी भी पूरे देश के हैं . ऐसे में प्रधानमंत्री को न्योता ना भेजना सही नहीं है.

अकाली दल बोला- यह संस्था का निजी मामला, किसे बुलाए और ना बुलाए बीजेपी की सहयोगी रही अकाली दल का इस फैसले पर सीधे तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी. अकाली दल ने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी एक संवैधानिक धार्मिक संस्था है, जिसके बकायदा चुनाव होते हैं. ऐसे में वो किसे बुलाना चाहती है और किसे नहीं यह उन पर निर्भर करता है. संस्था हालात को देखते हुए फैसला करती है.

SGPC ने दोहराया- नहीं भेजेंगे पीएम मोदी को न्योता किसान आंदोलन के बीच कल SGPC ने पीएम मोदी को श्रीगुरू तेग बहादुर साहिब के शताब्दी पर्व पर न्यौता भेजने से इनकार कर दिया था. SGPC के इस न्यौता विवाद में पाकिस्तान का जिक्र हुआ है. किसानों का समर्थन करते हुए SGPC प्रमुख ने कहा है कि पाकिस्तान जाकर तो इंसाफ नहीं मांगेंगे? एसजीपीसी प्रमुख जागीर कौर ने फिर से दोहराया है कि प्रकाश पर्व के लिए SGPC, पीएम मोदी को विशेष न्योता नहीं देगी.

यह भी पढ़ें- सरकार का अनुमान, 2020-21 में अर्थव्यवस्था में आएगी 7.7 फीसदी की गिरावट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, जानें कितनी संपत्ति है उनके पास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget