एक्सप्लोरर

Shehla Rashid On PM Modi: लोगों ने पूछा- क्या बीजेपी में होंगी शामिल? शेहला राशिद ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहते हुए दिया ये जवाब

Shehla Rashid News: पीएम मोदी की आलोचकों में गिनी जाने वाली जेएनयू की पूर्व छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता शेहला रशीद ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है.

Shehla Rashid Reply On BJP Joining: जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और कश्मीर की राजनीति में एक्टिव रहीं शेहला रशीद बीते कुछ समय से केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आई है. इसे लेकर ही सोशल मीडिया पर कई लोग उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछते हैं. इन सवालों पर अब शेहला रशीद का जवाब सामने आया है.

शेहला रशीद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं? क्या आप लोकसभा या राज्यसभा के चुनाव में उतरेंगी? इन सवालों पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दोस्तों, हमें शांति मिली है. ये पूरी जिंदगी के लिए काफी है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि शुकरन मोदी जी.  

फिर की PM मोदी की तारीफ

जेएनयू की पूर्व स्टूडेंट शेहला ने एक और पोस्ट में लिखा, "मुझे याद है कि साल 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा को सुरक्षा मुद्दों की वजह से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था. जबकि आज का तथ्य यह है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के भाषण के दौरान हम 5जी, ब्रॉडबैंड को एक्सेस कर सकते हैं और सोशल मीडिया कैंपेन चला सकते हैं. यह शांति और सुरक्षा के संदर्भ में एक बड़ी उपलब्धि है. आप कल्पना नहीं कर सकते हैं कि यह कितना बड़ा बदलाव है, यदि आपको यह नहीं मालूम कि उस समय कैसा था.

कश्मीर में शांति के लिए PM मोदी का आभार 

PM नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 मार्च) को कश्मीर में थे, जब शेहला रसीद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. पिछले साल भी शेहला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी आलोचना से परेशान नहीं होते हैं. शेहला रशीद ने कहा, "फिलहाल, हम वास्तव में नेक इरादे वाला प्रशासन देख रहे हैं. प्रधानमंत्री आलोचना की परवाह नहीं करते. वह एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं जो राष्ट्रीय हित के लिए काम करते हैं.

शेहला रशीद प्रधानमंत्री मोदी की मुख्य आलोचकों में एक रही हैं और पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से हटाए गए आर्टिकल 370 के फैसले की तब आलोचना की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने कश्मीर में बेहतर मानवाधिकार रिकॉर्ड के लिए केंद्र सरकार की सराहना की थी.

ये भी पढ़ें:Himachal News: हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली दौरे पर CM सुक्खू, खरगे और प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?
INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?
कौन है ‘गोल्ड मैन’, जिसके पास मिला पौन किलो सोना, IT रेड के खुलासे से हड़कंप
कौन है ‘गोल्ड मैन’, जिसके पास मिला पौन किलो सोना, IT रेड के खुलासे से हड़कंप
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Remark: ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
Bhu Naksha Portal: ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
Embed widget