एक्सप्लोरर

क्या है शिवपाल यादव का प्लान? Akhilesh Yadav पर निशाना साधते हुए बताया

शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि अखिलेश यादव ने टिकट बांटने में और प्रत्याशियों के चयन में गलतियां की.

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से दूरी बनाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) अब अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं. इसके तहत अब उनका राजनीतिक एजेंडा समाजवादी पार्टी को कमजोर कर अपनी पार्टी का विस्तार करने का है. सपा को कमजोर करने के क्रम में शिवपाल जहां एक तरफ अखिलेश यादव की सियासी गलतियों को जनता के बीच उजगार करेंगे वहीं दूसरी तरफ वह सपा के प्रभावशाली नेताओं को प्रसपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे. 

शिवपाल सिंह यादव ने अपने इस भावी एजेंडे का खुलासा किया है. इस दौरान शिवपाल सिंह ने कहा कि उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव वचन के पक्के हैं, मैं भी हूं लेकिन अखिलेश यादव में यह गुण नहीं है. अखिलेश ने अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया, इसलिए सत्ता से दूर हैं.

जब उनसे विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव की हार को लेकर सवाल किया गया तो शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव की वह गलतियां भी गिना दी, जिनकी वजह से पार्टी विधानसभा चुनाव में सत्ता से दूर रह गई. 

शिवपाल सिंह ने कहा कि यूपी में जनता बदलाव चाहती थी, अखिलेश यादव ने टिकट बांटने में और प्रत्याशियों के चयन और सलाह लेने में गलतियां की. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय नहीं ली. हमें एक सीट तक रोक दिया गया, गठबंधन के साथियों के साथ प्रचार करने में अखिलेश ने दूरी बनाई. अखिलेश ये सब गलतियां हुईं. जिसके चलते सपा यूपी की सत्ता पाने से दूर रह गई.

शिवपाल सिंह ने खुद को समाजवादी बताते हुए कहा कि वह मुलायम सिंह यादव को अभी भी अपना अभिभावक मानते हैं और इसलिए प्रसपा के झंडे में मुलायम सिंह की तस्वीर है. शिवपाल के मुताबिक़ मुलायम सिंह यादव अभी भी यह चाहते हैं कि अखिलेश और हम साथ सपा में रहे. इसके लिए अखिलेश के साथ कई बैठकें कराई, लेकिन बात नहीं बनी क्योंकि अखिलेश बात के धनी नहीं हैं. 

शिवपाल के अनुसार मुलायम सिंह अपने वचन के पक्के हैं, मैं भी हूं, लेकिन अखिलेश में यह गुण नहीं. राजनीति के एक व्यक्ति के लिए वचन बहुत कुछ है, अखिलेश को इसका महत्व नहीं पता है. अखिलेश यादव ने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया. इसकी वजह से वह सत्ता से दूर हैं. हमने भगवान राम से वचन निभाना सीखा है.

अखिलेश यादव की आजम खान से दूरी बनाने के सवाल पर भी शिवपाल सिंह खुलकर बोले. शिवपाल के अनुसार आजम खान यूपी विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं. आजम खान 10 बार के विधायक हैं और लोकसभा-राज्यसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं. वह समाजवादी हैं और नेताजी (मुलायम सिंह) के साथ काम कर चुके हैं. इसलिए मैंने कहा कि जब वह लोकसभा के सदस्य थे, उनके मुद्दे को नेताजी को संसद में उठाना चाहिए था. जब वह विधायक चुने गए तो यह मुद्दा विधानसभा में उठाना चाहिए था. अब तक ऐसा नहीं किया गया है. इसलिए मैंने कहा कि यदि आजम का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया होता तो प्रधानमंत्री जरूर इसका संज्ञान लेते.

क्या वह आजम खान के साथ नया फ्रंट बनाने जा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि आजम के जेल से बाहर आने पर चर्चा की जाएगी. इस समय मैं अपने संगठन को मजबूत कर रहा हूं. मैं सही समय पर फैसला लूंगा. मैंने आजम भाई से दो बार मुलाकात की है. उनके जेल से बाहर आने पर उनसे मिलूंगा और उनसे राजनीतिक बातचीत की जाएगी.

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मामले को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
Abbas Araghchi: ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
Fuel Consumption: इस देश में होती है ईंधन की सबसे ज्यादा खपत, जानें मिडिल ईस्ट तनाव का‌ कैसे पड़ रहा असर?
इस देश में होती है ईंधन की सबसे ज्यादा खपत, जानें मिडिल ईस्ट तनाव का‌ कैसे पड़ रहा असर?
Kitchen Gardening Tips: घर पर उगाएं ताजी-हरी लौकी, गर्मी के सीजन में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
घर पर उगाएं ताजी-हरी लौकी, गर्मी के सीजन में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
Embed widget