एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी सचिन बिश्नोई गिरफ्त में, अजरबैजान में पकड़ा गया

Sidhu Moose Wala Murder Case: सचिन थापन बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है. ये फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था.

Sachin Thapan Bishnoi Arrested: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के आरोपी सचिन थापन बिश्नोई को अजरबैजान (Azerbaijan) में हिरासत में लिया है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सचिन हत्या की साजिश को लेकर गोल्डी बराड़ के साथ लगातार फोन पर बातचीत कर रहा था. भारत सरकार के समर्थन से सचिन थापन को पकड़ा है. 

सचिन थापन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है. ये फर्जी पासपोर्ट पर वारदात से पहले ही भारत से भाग गया था. सचिन थापन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का खास है. इस मामले में पुलिस को गोल्डी बराड़ की भी तलाश है. इंटरपोल ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है. 

अनमोल बिश्नोई की लोकेशन का भी पता चला

आरोपी को सचिन थापन दो हफ्ते से अजरबैजान की राजधानी बाकू में डिटेन किया हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक, 31 मई को सचिन दुबई से अजरबैजान निकल गया था. मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी सचिन बिश्नोई व अनमोल बिश्नोई कत्ल से पहले ही नकली पासपोर्ट पर विदेश फरार हो गए थे. सचिन को अब अजरबैजान में पकड़ा है. वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की लोकेशन भी केन्या में मिल गई है. पंजाब पुलिस ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सचिन को भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हत्या के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया था कि उसने ही गायक को मारा है. 

फर्जी पासपोर्ट का इंटरनेशनल अलर्ट हुआ था जारी

लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ के दौरान अनमोल बिश्नोई के अमेरिका जाने के बारे में बताया गया था. वहीं सचिन बिश्नोई मूसेवाला के मर्डर से एक महीना पहले ही 24 अप्रैल को दुबई चला गया था. दुबई के बाद वह अजरबैजान चला गया. वहां कुछ दिन रुककर उसे आगे किसी अन्य देश निकलना था, लेकिन मूसेवाला मर्डर केस के बाद फर्जी पासपोर्ट का इंटरनेशनल अलर्ट होने के कारण वह अजरबैजान में फंस गया. 

एसआईटी ने चार्जशीट की है दाखिल

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल की है. इसी सप्ताह अदालत में दायर विशेष जांच दल (एसआईटी) के 1850 पन्नों के आरोपपत्र के अनुसार, हत्या के एक दिन पहले मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ने शार्पशूटरों को हत्या को अंजाम देने की सूचना दी थी क्योंकि पंजाब सरकार ने गायक मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, लिपिन नेहरा और गोल्डी बराड़ समेत 34 आरोपियों के खिलाफ 122 गवाहों की ये पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी.

29 मई को की थी मूसेवाला की हत्या

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कोरोला और बोलेरो कारों सहित सात पिस्तौल, सात मोबाइल फोन और चार वाहन बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया है कि शूटर 25 मई को मूसा गांव के पास मानसा पहुंचे थे. पंजाब पहुंचने पर उन्हें कुछ हथियार मुहैया कराए गए. हत्या में एके सीरीज की राइफलों का इस्तेमाल किया गया था. बता दें कि, 29 मई को अपने पैतृक गांव मूसा से करीब 10 किलोमीटर दूर मानसा (Mansa) में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala के नए गाने 'जांदी वार' पर कोर्ट ने लगाई रोक, 2 सितंबर को होना था रिलीज

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में चार्जशीट दायर, पंजाब पुलिस ने 34 लोगों को नामजद किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget