एक्सप्लोरर

Operation Devi Shakti: अफगानिस्तान से जल्द भारत आएगा सिख प्रतिनिधिमंडल, साथ लाएंगे पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब

Operation Devi Shakti: भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से 'ऑपरेशन देवी शक्ति' चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत अफगानिस्तान से एक सिख प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भारत आने वाला है.

Operation Devi Shakti: भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से 'ऑपरेशन देवी शक्ति' चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत अफगानिस्तान से एक सिख प्रतिनिधिमंडल जल्द भारत आने वाला है. ये प्रतिनिधिमंडल अपने साथ तीन पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब लेकर आएंगे. सरकार ने आज यानी शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से हिंदू और सिख समुदायों के करीब 110 लोगों को एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है. इंडिया वर्ल्ड फोरम के एक बयान के मुताबिक, फ्लाइट में वहां फंसे भारतीय नागरिकों  के साथ हिंदू और सिख समुदाय के व्यथित अफगान नागरिकों को लाया जा रहा है. 

मालूम हो कि भारत ने अगस्त से लेकर अब तक फंसे हुए 500 से ज्यादा लोगों को अफगानिस्तान से निकाला है. इस साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था. इसके बाद से वहां सिखों की स्थिति दयनीय है. इससे पहले भी अफगानिस्तान से पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के तीन स्वरूप भारत पहुंचे थे, जिन्हें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने प्राप्त किया था. अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के साथ ही कई देशों ने अपने-अपने लोगों को वहां से निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया था. 

16 अगस्त से शुरू किया गया है यह ऑपरेशन 

इस दौरान भारत ने भी 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत उड़ाने शुरू की थीं. यह ऑपरेशन 16 अगस्त से ही शुरू किया गया गया था. इस मिशन की मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते आ रहे हैं. वहीं, भारत सरकार ने अगस्त में एलान किया था कि वह अफगानिस्तान से इधर-उधर भाग रहे सिखों और हिंदुओं को आपातकालीन वीजा मुहैया कराएगी. 

अफगानिस्तान में फंसे हुए लोगों पर मांगी गई थी जानकारी

विदेश राज्य मंत्री से आज अफगानिस्तान से फंसे हुए लोगों को निकाले जाने की जानकारी मांगी थी. इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "भारत सरकार ने ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत 438 भारतीय सहित कुल 565 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला है. कुछ भारतीयों ने विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ से कॉन्टैक्ट किया और अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जो अभी भी वहां फंसे हुए हैं. विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ बाकी फंसे हुए भारतीयों के साथ ही अफगान अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भी संपर्क में है."

गौरतलब है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने दशकों चले मिशन पर विराम लगाते हुए इस साल अगस्त माह में अफगानिस्तान से वापस जाने का ऐलान किया था. इसके बाद तालिबान ने अगस्त में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए देश की राजधानी काबुल पर कब्जा कर अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हो गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Gen Bipin Rawat Last Rites Live Updates: 'अब हम तो सफर करते हैं...' अंतिम यात्रा पर CDS जनरल बिपिन रावत, लगे अमर रहें के नारे

CDS Bipin Rawat Funeral: जांबाज बिपिन रावत को देश ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और अमित शाह भी पहुंचे- PICS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad Fraud: हैदराबाद में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 3.54 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर बुजुर्ग कंसल्टेंट को बनाया शिकार
हैदराबाद में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 3.54 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर बुजुर्ग कंसल्टेंट को बनाया शिकार
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Telangana Cyber Fraud: तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
Passive Euthanasia: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget