एक्सप्लोरर

HMPV Virus Precautions: चीन से 200 KM तक सटा बॉर्डर, खतरनाक HMPV से खौफ में ये राज्य! बनाया मुकाबले का प्लान

Sikkim Alert: HMPV वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसे लेकर सिक्किम सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखने की दिशा में कदम उठाए हैं.

Sikkim Government Issues Advisory: चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की वजह से इस बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी की रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए सिक्किम सरकार ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इस वायरस की वजह से होने वाले संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है.

सिक्किम चीन के साथ लगभग 200 किलोमीटर लंबी सीमा शेयर करता है, जिससे वायरस के भारत में फैलने की आशंका बनी हुई है. ये क्षेत्र तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से भी घिरा हुआ है. मुख्य सचिव ने हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ बैठक की, जिसमें वायरस की स्थिति और राज्य की तैयारियों का आकलन किया गया. अधिकारियों ने वायरस के संक्रमण के तरीके और लक्षणों के बारे में चर्चा की.

भारत में HMPV का कोई गंभीर खतरा नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में वायरस भारत में कोई गंभीर प्रकोप पैदा नहीं कर रहा है. हालांकि स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के लिए कदम उठाए गए हैं. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उपलब्ध डेटा से ये स्पष्ट है कि एचएमपीवी के मामलों में कोई असामान्य प्रवृत्ति नहीं दिख रही है. इस बीच सरकारी अधिकारियों ने जनता से निवारक उपायों को अपनाने की अपील की है.

कैसे फैलता है एचएमपीवी वायरस?

एचएमपीवी की पहली पहचान 2001 में नीदरलैंड में हुई थी और तब से ये वायरस दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल चुका है. ये वायरस सांस संबंधी बीमारियों का कारण बनता है, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों के लिए ये गंभीर हो सकता है. एचएमपीवी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, हाथ मिलाने या दूषित जगहों से संपर्क करने से फैल सकता है. इसके सामान्य लक्षणों में खांसी, नाक बहना, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया कि सरकार ने साबुन और पानी से हाथ धोने, खांसते और छींकते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है. इसके अलावा दूषित सतहों की नियमित सफाई और सांस संबंधी बीमारी के लक्षण दिखाने वाले व्यक्तियों के साथ निकट संपर्क से बचने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अहम कदम उठाए हैं और जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी में आज राहत कल आएगी 'आफत', दिल्ली में 5 डिग्री पहुंचा पारा, जम गया कश्मीर, राजस्थान में पड़ेंगे ओले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर
Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget