एक्सप्लोरर

Silicon Valley Bank Crisis: सिलिकॉन वैली बैंक की बर्बादी का असर, जानिए कैसे 116 साल पुराना भारतीय बैंक भी हुआ प्रभावित

Silicon Valley Bank Impacted Indian Bank: कैलिफोर्निया के बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के पतन से अमेरिका पर आर्थिक तंगी की मार पड़ी है. भारत में भी एक बैंक इससे प्रभावित हुआ.

Silicon Valley Bank Collapse: वैश्विक वित्तीय संकट से जूझ रही दुनिया को एक और झटका लगा. अमेरिका के कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के बर्बाद होने से अमेरिका में तो बैंकिंग संकट खड़ा हो ही गया है, साथ ही दूसरे देश भी इससे अछूते नहीं रहे हैं. एसवीबी अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक कहा जाता था. वहीं, इसका असर अमेरिका से 13 हजार किमी. दूर मुंबई के 116 साल पुराने बैंक पर भी देखने को मिला है.

ये बैंक अप्रत्याशित रूप से सिलिकॉन वैली बैंक के पतन का शिकार हुआ है. मामला इतना गंभीर हो गया कि इस बैंक को अपनी तरफ से सफाई भी पेश करनी पड़ी. दरअसल, मुंबई के एक कोऑपरेटिव बैंक का नाम एसवीसी बैंक है. अमेरिकी के सिलिकॉन वैली बैंक यानि एसवीबी के बंद होने की खबर से भारत के एसवीसी बैंक के कस्टमर परेशान हो गए. घबराए ग्राहकों को बैंक में जमा पैसों की चिंता सताने लगी और इसको लेकर वे बैंक में पूछताछ करने लगे.

एसवीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण

मुंबई के एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने ट्विटर पर अमेरिकी स्टार्टअप को लोन देने वाले बैंक एसवीबी से खुद को दूर करने पर एक स्पष्टीकरण जारी किया. अपने स्पष्टीकरण में बैंक ने कहा, “कैलिफोर्निया में स्थित सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) का एसवीसी बैंक से कोई लेना-देना नहीं है. हम अपने सदस्यों, ग्राहकों और दूसरे हितधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न दें.”

बैंक ने कहा कि वह अपनी ब्रांड छवि को धूमिल करने के लिए अफवाह फैलाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. SVC Co-operative Bank का पूरा नाम शमराव विट्ठल कोऑपरेटिव बैंक है. इस बैंक की स्थापना 116 साल पहले हुई थी. बैंक केवल भारत में ही कारोबार करता है.

सिलिकॉन वैली बैंक

सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा रिटेल बैंक है. बैंक के पास लोगों की 175 अरब डॉलर की राशि जमा है. फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (Federal Deposit Insurance Corporation (FDIC) की ओर से बैंक के जमा पर नियंत्रण हासिल कर लिया गया है. इसके साथ ही अमेरिका प्रशासन की ओर से डिपॉजिटरों को आश्वासन दिया गया है कि सोमवार को बैंक की सभी ब्रांच खुलेंगी.

ये भी पढ़ें: SVB Crisis: डूब ना जाएं और भी दूसरे बैंक, इस तैयारी में जुटा अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
Israel-Iran War: ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget