एक्सप्लोरर

स्मृति इरानी बोलीं- दीपिका पादुकोण भारत के टुकड़े करने का सपना देखने वालों के साथ गईं

जेएनयू में जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दीपिका पादुकोण पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह क्यों जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के बीच गईं.

नई दिल्लीः जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने बड़ा हमला बोला है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं.

केंद्रीय मंत्री इरानी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ''जो भी यह खबर पढ़ेगा वह जानना चाहेगा कि जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं.'' उन्होंने कहा, ''हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं. वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया.''

'कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं दीपिका'

इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण पर कांग्रेस से सांठगांठ रखने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को सपॉर्ट करती हैं. जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं.''

कई बीजेपी नेता उठा चुके हैं सवाल

ऐसा नहीं कि स्मृति इरानी पहली बीजेपी नेता हैं जिन्होंने दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर सवाल उठाया हो. इससे पहले मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता गोपाल भार्गव ने दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर कहा है कि हिरोइन को मुंबई में डांस करना चाहिए. जेएनयू में नहीं जाना चाहिए था.

उन्होंने कहा था, ''हिरोइन को तो डांस करना चाहिए मुंबई में बैठ के. जेएनयू में क्यों जाना था उनको, मुझे समझ नहीं आ रहा. इस तरह के दर्जनों लोग हो गए हैं जो एक्टिविस्ट, आर्टिस्ट कहलाते हैं.''

'एबीवीपी ने उठाए सवाल'

बीजेपी के कई नेताओं ने दीपिका को लेकर सवाल उठाएं हैं. एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अनिकेत ओव्हाल ने कहा था कि दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही काम करना चाहिए. उन्हें सबसे पहले जेएनयू विषय को समझना चाहिए, उसके बाद उन्हें किसी के साथ मंच साझा करना चाहिए.

साक्षी महाराज का बयान

जेएनयू में जाने को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ साक्षी महाराज ने भी बयान दिया था. कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा था कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताया. साक्षी महाराज ने आरोप लगाया, "मुझे लगता है कि वह (दीपिका पादुकोण जैसे लोग) भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह का हिस्सा हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
'नफरत मिटाने वाली होली', राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेस नेताओं के साथ जमकर खेली होली
'नफरत मिटाने वाली होली', राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेस नेताओं के साथ जमकर खेली होली
जंग के बीच ‘कन्वर्ज़न’ की बात! बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा के बयान से मचा सियासी-धार्मिक तूफान
जंग के बीच ‘कन्वर्ज़न’ की बात! बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा के बयान से मचा सियासी-धार्मिक तूफान
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
Embed widget