एक्सप्लोरर

चुनावी साल में महाराष्ट्र को तोहफा! कोस्टल रोड, सी लिंक से लेकर रिंग रोड तक सभी उद्घाटन के लिए तैयार

Maharashtra News: नये साल पर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सोलापुर की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. यहां 45 किमी का रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है.

Mumbai News: महाराष्ट्र के लिए चुनावी साल कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात लेकर आ रहा है. इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तो वहीं महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव, मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे महानगर पालिका समेत कई महानगरपालिका और नगरपालिका के चुनाव भी होंगे. 

चुनावी साल में मुंबई को मेगा प्रोजेक्ट का तोहफा
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोस्टल रोड का पहला चरण बनकर तैयार है. पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले समुद्र सेतु अटल सी लिंक का जल्द ही उद्घाटन करने वाले है. मुंबई में भूमिगत मेट्रो की एक्वालाइन के पहले चरण के उद्घाटन की तारीख भी जल्द सामने आने वाली है. कई महत्वपूर्ण फ्लाईओवर और प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन चुनाव से पहले संभव है. 

45 किलोमीटर का रिंग रोड तैयार

सोलापुर की जनता बहुत समय से बेहतर परिवहन सेवा की मांग कर रही थी, जिसे शिंदे सरकार ने रिकॉर्ड समय में सोलापुर रिंग रोड परियोजना पूरा कर लोगों को नए साल का तोहफा दिया है. सोलापुर के बाहरी हिस्से के कुल 5 खंड को सोलापुर शहर से आसानी से जोड़ने के लिए रिंग रोड के निर्माण का काम ओजोनलैंड एमईपी सोलापुर रिंग रोड प्राइवेट लिमिटेड दिया गया था. इसके निर्माण से अब क्षेत्र के आसपास अधिक विकास होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

जिले के केगांव, देगांव, बेलाटी, कवठे, सोरेगांव, कुंभारी और दोड्डी जैसे कई क्षेत्रों को सोलापुर शहर से जोड़ने के लिए कंपनी को लगभग 45 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का काम 20 मई 2023 को दिया गया, जिसे रिकॉर्ड  समय से पहले पूरा कर लिया गया. 

रिंग रोड परियोजना के तहत ये कार्य हुए

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमय प्रताप सिंह ने बताया कि इस रिंग रोड परियोजना में कुल 5 खंड सोलापुर के बाहरी हिस्से को सोलापुर शहर से आसानी से जोड़ते हैं. इस परियोजना में पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन और 4-लेन राजमार्ग का निर्माण शामिल है. परियोजना में पुलों और पुलियों का चौड़ीकरण और पुनर्वास, मौजूदा राजमार्ग के साथ बेहतर फुटपाथ का निर्माण आदि शामिल है. 

इस नई विकसित सड़क नेटवर्क से ना सिर्फ लोगों की आवाजाही में सुधार होगा, बल्कि कृषि, वाणिज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए अच्छी परिवहन प्रणाली से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भी होगा. इसके अलावा इस बेहतर सड़क नेटवर्क से इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाये रखने में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन इंडिया पर वार, 'कांग्रेस और लेफ्ट केरल में लूटने की स्वतंत्रता चाहती है, विचारधारा...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget