एक्सप्लोरर

लड़खड़ाती कांग्रेस के 'हाथ' को प्रशांत किशोर का सहारा! 3 दिन में 2 बार सोनिया गांधी संग हुई बैठक

कांग्रेस पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरी तरह से लग गईं हैं. वह 3 दिन में 2 बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक कर चुकी हैं.

कांग्रेस पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरी तरह से लग गईं हैं. पिछले दिनों उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक की. अभी इस बैठक को 3 दिन ही हुए थे कि उन्होंने सोमवार को फिर से प्रशांत किशोर के साथ एक बैठक की है. इस मीटिंग में पार्टी के कई सीनियर लीडर भी मौजूद रहे. करीब 5 घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम बातों पर चर्चा हुई. बता दें कि पिछले तीन दिनों में प्रशांत किशोर की कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यह दूसरी बैठक थी. 

बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 10 जनपथ स्थित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में प्रियंका गांधी, अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे. एक बार फिर प्रशांत किशोर ने पार्टी के लिए आगे का प्लान बताया.

2024 चुनाव की तैयारी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गई है. प्रशांत किशोर ने शनिवार को हुई अपनी पहली बैठक में पूरा प्लान पेश किया था. उन्होंने कांग्रेस को लोकसभा की 270 सीटों पर फोकस करने के लिए कहा है. इसके अलावा अन्य सीटों पर पार्टी को गठबंधन करने का सुझाव भी दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर का मानना है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में किसी से भी गठबंधन नहीं करना चाहिए. यहां पार्टी को अकेले ही चुनाव मैदान में उतरना चाहिए. वहीं प्रशांत किशोर ने पार्टी आलाकमान को गठबंधन के लिए तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का ऑप्शन सुझाया है. 

कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

प्रशांत किशोर के 3 दिन के अंदर 2 बार मीटिंग और लगातार बढ़ती उनकी सक्रियता से चर्चा होने लगी है कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उन्हें इसका ऑफर दिया भी जा चुका है. पार्टी उन्हें अपने साथ जोड़कर न सिर्फ उनकी रणनीति का यूज करना चाहती है, बल्कि उन्हें एक नेता के रूप में भी इस्तेमाल करना चाहती है. इस संबंध में पार्टी ने उन्हें जानकारी भी दी है.

ये भी पढ़ें

देशभर में हिंसा और विवाद के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने की लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की मांग, बताई ये वजह

जहांगीरपुरी हिंसा पर बीजेपी ने की आम आदमी पार्टी की घेराबंदी, शरद पवार ने केजरीवाल का किया बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू केंद्र में बनेंगे मंत्री और आप संभालेंगे आध्र प्रदेश के CM की कुर्सी? नारा लोकेश ने दिया ये जवाब
चंद्रबाबू नायडू केंद्र में बनेंगे मंत्री और आप संभालेंगे आध्र प्रदेश के CM की कुर्सी? नारा लोकेश ने दिया ये जवाब
Ideas of India Summit Day 1 Live: '2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर होगी आंध्र की इकोनॉमी', नारा लोकेश ने किया दावा
Live: '2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर होगी आंध्र की इकोनॉमी', नारा लोकेश ने किया दावा
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा
पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget