एक्सप्लोरर

Azam Khan Bail: 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आज़म खान, दोनों बेटों ने किया स्वागत

Azam Khan Bail: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई के आदेश का इंतजार किया जा रहा था. जो देर रात तक जेल प्रशासन को भेज दिया गया.

Azam Khan Bail: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब आखिरकार समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान की रिहाई हो चुकी है. स्थानीय अदालत ने उनकी रिहाई को लेकर सीतापुर कारागार प्रशासन को रिलीज ऑर्डर जारी किया था. जिसके बाद उनकी रिहाई हुई. उन्हें रिसीव करने के लिए कई सपा नेता और उनके दोनों बेटे जेल के बाहर पहुंचे थे. 

देर रात जारी हुआ रिलीज ऑर्डर
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई के आदेश का इंतजार किया जा रहा था. जो देर रात तक जेल प्रशासन को भेज दिया गया. आज़म को गुरुवार 19 मई को जमानत मिली थी. उनके वकील जुबैर अहमद खान ने बताया कि एमपी-एमएलए अदालत ने एक-एक लाख रुपये के दो मुचलके जमा करने को कहा था, जिन्हें गुरुवार को दाखिल कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद अदालत ने आजम खान की रिहाई का रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया. उन्होंने कहा था कि अभी यह पता नहीं है कि ऑर्डर गुरुवार रात पहुंचेगा या शुक्रवार सुबह पहुंचेगा, लेकिन इसे जारी किया जा चुका है.

रिहाई को लेकर बेटे अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
आज़म खान की रिहाई को लेकर उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान ने भी एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके पिता को 20 मई की सुबह रिहाई मिल जाएगी. अब्दुल्ला ने लिखा, 'इंशाल्लाह कल 20.05.2022 को सुबह सूरज की पहली किरण के साथ मेरे वालिद इंशाल्लाह एक नए सूरज की तरह जेल से बाहर आएंगे और इस नई सुबह की किरणे तमाम जुल्मतों के अंधेरों को मिटा देंगी.'

इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने भी आज़म की रिहाई को लेकर ट्वीट किया और कहा कि वो खुद उन्हें रिसीव करने सीतापुर पहुंच रहे हैं. शिवपाल ने कहा, सूबे के आवाम के लिए यह सुखद है कि आजम खान साहब आज उनके चाहने वालों के बीच होंगे. मैं सीतापुर के लिए निकल चुका हूं, उत्तर प्रदेश के क्षितिज पर नया सूरज निकल रहा है. आइए, आजम खान साहब का इस्तकबाल करें.

बता दें कि आजम खान भ्रष्टाचार और कई अन्य मामलों में पिछले 27 महीने से सीतापुर की जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी. इसके साथ ही उन्हें अब सभी 88 मुकदमों में जमानत मिल चुकी है और उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें - 

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी में शिवलिंग के दावे के बीच आज SC में होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने जवाब में कहा- पूरी संपत्ति भगवान की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget