एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत मिशन' ने बचाईं 70 हजार नवजातों की जान, स्टडी का दावा

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से पूरे देश में बड़ा सुधार देखने को मिला है. पीएम मोदी ने इस अभियान को परिवर्तनकारी कदम बताया.

एक अध्ययन में गुरुवार (5 सितंबर 2024) को कहा गया कि नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों से हर साल 60 से 70 हजार नवजात को मृत्यु क रोकने में मदद मिली है. यह अध्ययन साइंटिफिक रिपोर्ट्स नाम के एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों तक पहुंच में बढ़ोतरी और 2000 से 2020 तक पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु दर में कमी के बीच संबंधों की जांच की गई थी. 

600 से अधिक जिलों का किया गया विश्लेषण 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने 20 वर्षों में 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 600 से अधिक जिलों को कवर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ों का विश्लेषण है. अध्ययन के अनुसार, जिला स्तर पर शौचालय तक पहुंच में 10 फीसदी का सुधार, शिशु मृत्यु दर में 0.9 अंकों की कमी और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में 1.1 अंकों की कमी हुई है.

अध्ययन के लेखकों ने कहा कि भारत में शौचालय तक पहुंच और बच्चों की मृत्यु के बीच विपरीत संबंध है. उन्होंने कहा कि किसी जिले में शौचालय कवरेज में 30 फीसदी या उससे अधिक सुधार होने पर बाल मृत्यु दर में कमी हुई है. अध्ययन के अनुसार राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम की वजह से ही ये सुधार हुए हैं.

पीएम मोदी ने रिपोर्ट की सराहनी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर साफ सफाई भारत में जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित हुई है. उन्होंने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, "स्वच्छ भारत मिशन जैसे प्रयासों के प्रभाव को दर्शाने वाले शोध को देखकर खुशी हुई. शौचालयों तक पहुंच शिशु और बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. स्वच्छता, सुरक्षित सफाई व्यवस्था जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम बन गई है और मुझे खुशी है कि भारत ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है."

पीएम मोदी ने एक्स पर ब्रिटेन की साप्ताहिक विज्ञान पत्रिका नेचर में प्रकाशित स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और भारत में शिशु मृत्यु दर विषय पर हुए शोध का लिंक भी शेयर किया. स्वच्छ भारत मिशन खुले में शौच की कुप्रथा को खत्म करने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार लाने के लिए दो अक्टूबर 2014 को केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया एक देशव्यापी अभियान है. (इनपुट एजेंसी से भी)

ये भी पढ़ें : 'सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत', जानें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा, नौसेना अलर्ट मोड में, उठाया ये बड़ा कदम
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा, नौसेना अलर्ट मोड में, उठाया ये बड़ा कदम
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
US Iran War: क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच
क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget