एक्सप्लोरर

Operation Kaveri: खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय

Sudan Conflict: ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 3 हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाने के बाद ऑपरेशन को विराम दे दिया गया है. विदेश मंत्री ने भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए पीएम मोदी को प्रेरणा बताया है.

Indians Returned From Sudan: भारत ने गृहयुद्ध में जूझ रहे सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान को शुक्रवार (5 मई) को समाप्त कर दिया है और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौट गया है. भारत ने सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निकाला जा चुका है.

उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया और भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए. जयशंकर ने कहा कि सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया. उन्होंने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी और निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार जताया.

MEA रैपिड रिस्पांस सेल को सराहा
विदेश मंत्री ने कहा, 'विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है.' केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए सऊदी अरब में मौजूद थे. विदेश मंत्री जयशंकर ने मुरलीधरन को इसके लिए सराहा.

ऑपरेशन कावेरी के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि 'ऑपरेशन कावेरी में शामिल सभी लोगों की भावना, दृढ़ता और साहस की सराहना करें. खार्तूम (सूडान) में हमारे दूतावास ने इस कठिन समय में असाधारण समर्पण दिखाया. सऊदी अरब में तैनात टीम इंडिया और भारत के साथ तालमेल बिठाने वाले एमईए रैपिड रिस्पांस सेल के प्रयास सराहनीय थे.'

ये भी पढ़ें: Watch: शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने पर खुशी से झूमे NCP कार्यकर्ता, मनाया जश्न-लगाए नारे... देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश ने किया सैनिकों से संवाद, कहा- आप सीमा संभालिए, आपके हितों की रक्षा देश का जिम्मा
पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश ने किया सैनिकों से संवाद, कहा- आप सीमा संभालिए, आपके हितों की रक्षा देश का जिम्मा
Telangana Parents Bill 2026: तेलंगाना सरकार का सख्त कानून! अब माता-पिता की देखभाल नहीं की तो काट ली जाएगी सैलरी
तेलंगाना सरकार का सख्त कानून! अब माता-पिता की देखभाल नहीं की तो काट ली जाएगी सैलरी
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश

वीडियोज

Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget