एक्सप्लोरर

Maharashtra Sugar Mill Fire: महाराष्ट्र में शुगर मिल का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चार टैंकों में धमाके, फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Maharashtra के अहमदनगर की एक शुगर मिल में शनिवार (25 फरवरी) को बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. देखते ही देखते फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई.

Maharashtra Ahmednagar Sugar Mill Boiler Blast: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की एक शुगर मिल में शनिवार (25 फरवरी) को बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण चार टैंकों में धमाके हुए हैं. शाम सात बजे से आग लगी हुई है. खबर लिखे जाने तक, आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका था. हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं, बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग बुझाने के लिए मौके पर करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंचीं. आग इतनी भयंकर लगी कि तीन किलोमीटर दूर से भी उसकी लपटें देखी गईं. 

गंगामाई शुगर मिल हुआ धमाका

एबीपी न्यूज के संवाददाता कृष्णा ठाकुर ने बताया कि अहमदनगर के शेवगांव स्थित गंगामाई शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में धमाका हुआ था. उसकी वजह से कारखाने में भीषण आग लगी, गनीमत यह रही घटना से पहले फैक्ट्री में काम कर रहे 30 से ज्यादा मजदूर बाहर निकल गए. उसके कुछ मिनटों बाद धमाका हुआ. अंदर 32 लोग थे, जिनमें से दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए और 30 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया था. 

आग पर काबू पाने में लग सकता है सुबह तक का वक्त

अग्निशमन दल के अधिकारी और प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद हैं. फैक्ट्री में एथेनॉल बनाया जाता था. आग किस वजह से लगी, इसे लेकर प्रशासन की ओर से बयान आना बाकी है. फैक्ट्री के मालिक ने एबीपी न्यूज को बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है. आग लगने के कारण की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जानी बाकी है. आशंका जताई जा रही है कि आग पर काबू पाने में सुबह तक का वक्त लग सकता है. 

अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिल में गन्ने के रस, चीनी के घोल, जौ और मक्का से एथेनॉल तैयार किया जाता है, जो इसके डिस्टिलरी प्लांट में बनता है. इसी प्लांट में धमाका हुआ. यह काफी ज्वलनशील होता है, इसलिए आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इसके बाद, हादसे की सूचना लगते ही अहमदनगर, औरंगाबाद और शेवगांव से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं.

यह भी पढ़ें- Pulwama Type Suicide Attack: पुलवामा के 10 दिन बाद ही फिर वैसा हमला करना चाहते थे आतंकी! पूर्व सैन्य अधिकारी की किताब में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget