एक्सप्लोरर

छात्रों की मेंटल हेल्थ पर अध्ययन के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन, IIT के दो स्टूडेंट की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया फैसला

जजों ने सुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए छात्रों के लिए कुछ करने की मंशा जताई थी. अब कोर्ट ने पूर्व जज की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया है.

मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा लेने से छात्रों को बचाने के लिए सुप्रीम ने एक नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एस रविंद्र भाट की अध्यक्षता वाली यह टास्क फोर्स उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देगी. मामला 2023 में आत्महत्या करने वाले आईआईटी, दिल्ली के 2 छात्रों से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले की अलग से जांच का भी आदेश दिया है.

जुलाई, 2023 में आईआईटी दिल्ली के बीटेक छात्र आयुष आशना ने आत्महत्या की थी. उसी साल 1 सितंबर को बीटेक के ही छात्र अनिल कुमार ने भी आत्महत्या कर ली थी. दोनों छात्र अनुसूचित जाति (SC) के थे. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मृत्यु के एंगल से इन मामलों को देखा और पढ़ाई के दबाव में की गई आत्महत्या मान कर मामला बंद कर दिया. दोनों के परिवार ने इसे जातीय भेदभाव और हत्या का मामला बताया था.

अब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे बी पारडीवाला और आर महादेवन की बेंच ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी को आदेश दिया है कि इन दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की जाए. इनकी जांच का ज़िम्मा एसीपी रैंक के अधिकारी को दिया जाए.

मामले की सुनवाई के दौरान जजों ने देश भर के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी. जजों ने सुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए छात्रों के लिए कुछ करने की मंशा जताई थी. अब कोर्ट ने पूर्व जज की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया है. कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कहा है कि वह टास्क फोर्स की सहायता के लिए अपने यहां के शिक्षा विभाग के जॉइंट सेक्रेट्री रैंक के अधिकारी की नियुक्ति करें.

कोर्ट ने टास्क फोर्स से 4 महीने में अंतरिम रिपोर्ट देने को कहा है. टास्क फोर्स उन स्थितियों के बारे में विस्तार से अध्ययन करेगा जिनके चलते छात्र आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं. कोर्ट ने अपने फैसले में 2023 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरफ से राज्यसभा में दिए गए एक जवाब का भी ज़िक्र किया है. इस जवाब में बताया गया था कि 2018 से 2023 तक उच्च शैक्षणिक संस्थानों के 98 छात्रों ने आत्महत्या की. इनमें अलग-अलग आईआईटी के 39, एनआईटी के 25, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के 25 और बाकी समेत दूसरे संस्थानों के थे.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'दो स्वार्थी पार्टियों के बीच फंसा केरलम', पीएम मोदी की हुंकार; लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
'दो स्वार्थी पार्टियों के बीच फंसा केरलम', पीएम मोदी की हुंकार; लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
LPG Crisis: भारत के दो और एलपीजी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, एक दिन की रसोई गैस का भंडार
भारत के दो और LPG जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, एक दिन की रसोई गैस का भंडार
ईरान की जंग का असर तेहरान से लेकर असम तक, राज्य का चाय उद्योग संकट में; TAI सचिव ने दी चेतावनी
ईरान की जंग का असर तेहरान से लेकर असम तक, राज्य का चाय उद्योग संकट में; TAI सचिव ने दी चेतावनी

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Video: जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
Embed widget