एक्सप्लोरर

जस्टिस चेलमेश्वर के घर पहुंचे बार काउंसिल के सदस्य, CJI नाराज जजों से कर सकते हैं बात

इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 सबसे सीनियर जजों ने मीडिया के सामने आकर चीफ जस्टिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था.

नई दिल्ली: देश के सुप्रीम विवाद का आज तीसरा दिन है. जल्द ही विवाद सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के नाराज जज चेलमेश्वर के घर बार काउंसिल के सदस्य मिलने पहुंचे हैं. चीफ जस्टिस नाराज जजों से बात कर सकते हैं.

शनिवार को भी जजों और चीफ जस्टिस की मुलाकात की बात कही जा रही थी लेकिन तीन जज जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस रंजन गोगोई दिल्ली से बाहर थे. ये जज आज शाम तक दिल्ली लौट आएंगे. ऐसे में ये मुलाकात शाम को हो सकती है.

कल बोले दो जज- अंदरूनी मामला, हम सुलझा लेंगे. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को कटघरे में खड़ा करने वाले चार जजों में से दो, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने विवाद के बाद कल चुप्पी तोड़ी. दोनों ने ऐसे संकेत दिए हैं जिससे विवाद के सुलझने के आसार दिख रहे हैं.

कोलकाता में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए जस्टिस गोगोई ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि कोई संकट नहीं है. उधर कोच्चि में जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा, ''हमने एक मुद्दा उठाया. अब जब मामला सामने आया है तो इसका हल भी निकल सकेगा. ये कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसमें किसी बाहरी की मध्यस्थता की जरूरत है. ये न्यायपालिका का अंदरूनी मामला है और अंदर ही इसे सुलझा लिया जाएगा. संस्था के भीतर सुधार की जरूरत है. न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए हमने ये कदम उठाया. हमें उम्मीद है कि इससे सुप्रीम कोर्ट के प्रशासन में अधिक पारदर्शिता आएगी.''

कल चीफ जस्टिस के घर पहुंचे पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सरकार इसे जजों का अंदरूनी मामला बता रही थी लेकिन कल अचानक पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र अचानक चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के घर पहुंच गए. ये अलग बात है कि 5 मिनट तक घर के बाहर रहने के बाद नृपेंद्र मिश्र बिना मिले लौट गए. कांग्रेस के साथ साथ जानकारों ने भी इस पर सवाल उठा दिए.

क्या है पूरा मामला? इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 सबसे सीनियर जजों ने मीडिया के सामने आकर चीफ जस्टिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था. आरोप लगा कि चीफ जस्टिस पसंद के जज के पास केस भेजते हैं और जज लोया की मौत के केस में मनमानी की गई. चार जजों के इन आरोपों से हड़कंप मच गया. विवाद सुलझने की उम्मीद दिख रही है लेकिन कब विवाद सुलझेगा ये तय नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
रात में सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक तेज रफ्तार से आई कार ने ठोका, स्कूटी में भी मारी टक्कर
रात में सफाई कर रहे थे कर्मचारी, अचानक तेज रफ्तार से आई कार ने ठोका, स्कूटी में भी मारी टक्कर
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget