एक्सप्लोरर

Pegasus Spyware Case: SC की समिति ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों से कहा- मोबाइल पर पेगासस हमले का है शक तो..

Pegasus Case: नोटिस में कहा गया है कि यदि समिति को प्रतीत होगा कि संदेह के लिए आपके कारण को लेकर आगे की जांच की जरूरत है तो समिति आपसे आपके उपकरण की जांच करने देने का अनुरोध करेगी.

Pegasus Spyware Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ओर से नियुक्त तकनीकी समिति ने रविवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर नागरिकों से कहा कि यदि उन्हें संदेह है कि उनके मोबाइल फोन में पेगासस मालवेयर से सेंध लगाई गई है, तो वे आगे आएं और समिति से संपर्क करें. सार्वजनिक नोटिस में ऐसे नागरिकों से यह कारण भी बताने को कहा है कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि उनके उपकरण में पेगासस मालवेयर से सेंध लगाई गई होगी, और क्या वे तकनीकी समिति को इन उपकरणों की पड़ताल करने की अनुमति देने की स्थिति में हैं.

रविवार को प्रमुख समाचार पत्रों में जारी किये गये सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, ‘‘जिन लोगों को यह संदेह है कि उनके उपकरण में सेंध लगाई गई है, उन्हें तकनीकी समिति को सात जनवरी 2022 से पहले एक ईमेल भेजना चाहिए.’’

नोटिस में कहा गया है, ‘‘यदि समिति को प्रतीत होगा कि संदेह के लिए आपके कारण को लेकर आगे की जांच की जरूरत है तो समिति आपसे आपके उपकरण की जांच करने देने का अनुरोध करेगी.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘समिति ने अनुरोध किया है कि भारत के किसी नागरिक को, जिसे एनएसओ ग्रुप इजराइल के पेगासस सॉफ्टवेयर के विशेष उपयोग के चलते अपने मोबाइल फोन में सेंध लगाये जाने का संदेह है, तो उन्हें उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति से संपर्क करना चाहिए.... ’’

नोटिस में कहा गया है, ‘‘साथ ही, यह कारण बताना होगा कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि आपके उपकरण में पेगासस मालवेयर से सेंध लगाई गई, और क्या आप तकनीकी समिति को अपने उपकरण की जांच करने की अनुमति देने की स्थिति में हैं.’’

समिति उपकरण प्राप्त करने की एक पावती देगा और उपयोगकर्ता को उनके रिकॉर्ड के लिए एक डिजिटल तस्वीर देगा. नोटिस में कहा गया है कि मोबाइल फोन एकत्र करने का स्थान नयी दिल्ली में होगा और जांच/छानबीन पूरी होने के बाद इसे वापस कर दिया जाएगा.

पिछले साल इजराइली स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल भारत में कथित तौर पर जासूसी के लिए किये जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. पिछले साल अक्टूबर में उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि विशेषज्ञों की एक समिति यह जांच करेगी कि क्या सरकार ने सैन्य श्रेणी के निजी इजराइली पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं, सक्रियतावादियों, उद्योगपतियों, न्यायाधीशों और पत्रकारों की जासूसी के लिए किया है.

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के केस, साढ़े सात महीने बाद आए इतने ज्यादा मामले, एक की मौत

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल पर वेरिफाइड टैग, फिनफ्लुएंसर्स भी रडार पर
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल पर वेरिफाइड टैग, फिनफ्लुएंसर्स भी रडार पर
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget