एक्सप्लोरर

Supreme Court: 'देरी के साथ दायर की जाती हैं याचिकाएं, अदालत की आलोचना करने वालों को देना चाहिए इस पर ध्यान', SC की तल्ख टिप्पणी

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियों पर उठ रहे सवाल पर दो जजों की पीठ ने कहा है कि हमारी कोशिशों के बाद भी कहा जाता है कि हम कम घंटे काम करते हैं.

Supreme Court on Vacation: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (22 मई) को अपने शेड्यूल और काम के घंटों को लेकर हो रही आलोचना पर बात की और केंद्र सरकार को ही निशाने पर लिया. अदालत ने कहा कि सरकार में जो लोग न्यायपालिका की क्षमता और छुट्टियों पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वे केंद्र की अपील को समय पर दायर करें. इन दिनों सुप्रीम कोर्ट में जजों की होने वाली छुट्टी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जजों की इतनी कोशिशों के बावजूद कहा जाता है कि हम कुछ घंटे काम करते हैं और लंबी छुट्टियों पर जाते हैं. हमारे बारे में हाल ही में एक आर्टिकल लिखा गया था. हम यहां क्या कर रहे हैं, छुट्टियों के दौरान भी आधी रात को पसीना बहा रहे हैं." दरअसल, 20 मई से सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई हैं, जो 8 जुलाई तक चलेंगी. 

निर्धारित समय में याचिका दायर नहीं होने का उठा मुद्दा

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करने वालों में से कुछ लोग शासन में हैं. इस वजह से अदालत उम्मीद करती है कि केंद्र कम से कम एक केस में तो निर्धारित समय के भीतर अपनी याचिका दायर करेगा. पीठ ने कहा, "कानून के तहत निर्धारित सीमा अवधि के भीतर एक मामला हमारे पास आने दें. शायद ही कोई मामला हो जो निर्धारित समय के भीतर दायर किया गया हो. अधिकारी कभी भी निर्धारित समय 60 या 90 दिन के भीतर नहीं आते."

पीठ ने आगे कहा, "इस अदालत में सभी याचिकाओं को देरी की माफी के साथ आवेदन किया जाता है. इसलिए न्यायपालिका की आलोचना करने वालों को इस पर पहले ध्यान देना चाहिए." वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने इस तरह की आलोचना को गलत बताया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग शायद ये नहीं जानते हैं कि जज दो शिफ्ट में काम करते हैं. एक अदालत में और दूसरा अपने ऑफिस या घर में. 

संजीव सान्याल ने उठाया था जजों की छुट्टी का मुद्दा

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने एक आर्टिकल लिखा था. इसमें उन्होंने न्यायिक सुधारों की मांग करते हुए तर्क दिया था कि जज कम घंटे काम करते हैं और लंबी छुट्टियों पर जाते हैं. 12 मई को एक पॉडकास्ट में भी उन्होंने यही बात दोहराते हुए कहा था, "हमें न्याय व्यवस्था बदलना होगा. इस तारीख पे तारीख सिस्टम के बारे में सोचें. यह क्या है?"

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट भी कंफ्यूज! 9 जजों की संविधान पीठ के पास 20 साल से पेंडिंग हैं दो मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War
Chitra Tripathi: सत्ता का नया पावर सेंटर..तेहरान बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर! | War | Iran-Israel | Trump
Chitra Tripathi: ईरान vs अमेरिका... 36वें दिन जंग हुई और घातक! | America | Nato | Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget