एक्सप्लोरर

'बच्चे को असली पिता के बारे में जानने का अधिकार, लेकिन जबरदस्ती नहीं हो सकता DNA टेस्ट', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Supreme Court on DNA testing: सुप्रीम कोर्ट ने 20 साल से चल रहे पितृत्व विवाद से जुड़े मामले पर फैसला सुनाया है. इस मामले में मां की ओर से ये दावा किया जा रहा था कि उसके दूसरे पुरुष की संतान है.

Supreme Court on DNA testing: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक बच्चे के लिए अपने वास्तविक पिता का पता लगाने की कोशिश करना सही हो सकता है, लेकिन हर मामले में कोर्ट डीएनए टेस्ट की अनुमति नहीं दे सकता. इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने 20 साल से चले आ रहे एक पितृत्व विवाद का निपटारा कर दिया.

जिस मामले में यह फैसला आया है, वह 23 साल के एक युवक से जुड़ा है. उसका कहना था कि उसकी मां ने अवैध संबंध से उसके जन्म की बात कही थी. युवक ने बताया था कि वह बचपन से ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है. वह और उसकी मां इसका खर्च उठाने में असमर्थ हैं. ऐसे में उसे अपने असली पिता से भरण-पोषण पाने का अधिकार है. उधर जिस व्यक्ति को युवक अपना पिता बता रहा था, वह डीएनए जांच का विरोध कर रहा था.

महिला ने किया था ये दावा

यह मामला इंडियन एविडेंस एक्ट से सीधे जुड़ा है. एक्ट की धारा 112 कहती है कि अगर कोई विवाहित है और अपने पति या पत्नी के साथ रहता है तो इस विवाहित संबंध के दौरान पैदा संतान वैध मानी जाएगी. अगर पति की मृत्यु हो गई है, तब भी उसकी मृत्यु के 280 दिन के भीतर पैदा बच्चे को उसी का माना जाएगा. इस मामले में युवक की मां और उनके पति 2003 तक साथ रह रहे थे. युवक का जन्म 2001 में हुआ था. 2006 में अपने पति से तलाक के बाद महिला यह दावा करने लगी कि उसका बेटा दूसरे पुरुष की संतान है.

‘पहले पति की संतान है लड़का’

महिला के इस दावे के बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई आखिरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची. अब जस्टिस सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने इस पर फैसला दिया है. जजों ने एविडेंस एक्ट की धारा 112 के आधार पर यह माना है कि युवक अपनी मां के पूर्व पति की वैध संतान है. जजों ने आगे कहा है कि पितृत्व जांच के लिए टेस्ट का आदेश तभी दिया जा सकता था, जब बच्चे के जन्म को लेकर कानूनन कोई संदेह की स्थिति हो.

‘जबरन डीएनए टेस्ट के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता’

कोर्ट ने कहा है कि जिस व्यक्ति को युवक अपना पिता बता रहा है, उसकी निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखना भी ज़रूरी है. किसी को जबरन डीएनए टेस्ट के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. इस मामले में भले ही मां भी मुकदमे का एक पक्ष है, लेकिन इस केस का असर दूसरी महिलाओं पर भी पड़ेगा. अगर लोगों को पिता की जानकारी पाने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने की छूट दी गई, तो भविष्य में महिलाओं की प्रतिष्ठा को भी चोट पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें- जहां पड़े योगी आदित्यनाथ के कदम वहां खिला कमल? दिल्ली चुनाव से पहले जान लीजिए यूपी CM का स्ट्राइक रेट

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जमीन मालिकों का हक पहले...', सुप्रीम कोर्ट ने NHAI की याचिका खारिज की, जानें क्या है मामला?
'जमीन मालिकों का हक पहले...', सुप्रीम कोर्ट ने NHAI की याचिका खारिज की, जानें क्या है मामला?
कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
Imran Masood Statement: 'दफ्तर रहे है या न रहे...', कांग्रेस के 24 अकबर रोड वाला बंगला खाली करने के नोटिस पर भड़के इमरान मसूद
'दफ्तर रहे है या न रहे...', कांग्रेस के 24 अकबर रोड वाला बंगला खाली करने के नोटिस पर भड़के इमरान मसूद
LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kim Jong-un Statement: जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! लास्ट मिनट में बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget