एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने खो दी राजनीतिक विश्वसनीयता'- बिहार विधानसभा में बोले तारकिशोर प्रसाद

Bihar News: बिहार विधानसभा में महागठबंधन के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने सीएम पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीतिक विश्वसनीयता खो दी है.

BJP Leader Tarkishore Prasad Said: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘राजनीतिक विश्वसनीयता’ खो दी है. दरअसल, वह बुधवार को महागठबंधन सरकार द्वारा विधानसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए बोल रहे थे. तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार के अपने दम पर मुख्यमंत्री बनने की क्षमता न होने के बावजूद प्रधानमंत्री बनने की उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा’ को लेकर भी टिप्पणी की है. कहा कि अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को लेकर ही उन्होंने पहले 2013 में और फिर नौ साल बाद भाजपा का साथ छोड़ दिया.

अपने वक्तव्य में तारकिशोर प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहते हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री बदलते रहते हैं. वह एक ऐसे बल्लेबाज की तरह हैं. जो खुद पिच पर बने रहने के लिए दूसरों को रन आउट कराने को तैयार रहते हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को याद रखना चाहिए कि अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उनकी तुलना सांप से की थी. जो अपनी केंचुली को छोड़ता है.’ साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजद के सत्ता में आने के बाद अपराध में बढ़ोतरी हुई. यहां हैरानी जताते हुए सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप ‘अब कोई मायने नहीं रखते.’

लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी के चलते जदयू की बढ़ीं सीटें

तारकिशोर ने अपने संबोधन में दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पांच साल बाद 2019 में लोकसभा चुनाव हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से राज्य में जदयू की सीटों में बढ़ोत्तरी हुई थी. यह संख्या बढ़कर 16 पर पहुंच गई. जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू बिहार में दो सीट पर ही अपनी जीत दर्ज कर सकी थी. उन्होंने कहा, ‘वह (नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी आखिरी पारी हो सकती है. क्योंकि उन्होंने राजनीतिक विश्वसनीयता खो दी है.’

महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वासमत

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार (Nitish Kuamt) के नेतृत्व वाली महागठबंधन (Mahagathbandhan) सरकार ने बुधवार को विश्वासमत जीत लिया है. महागठबंधन के प्रस्ताव के पक्ष में 160 वोट और विपक्ष में शून्य वोट मिले. विश्वासमत जीतने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी (BJP) पर हमला किया है। बीजेपी इस दौरान सदन से वॉकआउट कर गई। नीतीश कुमार ने विधानसभा से 2024 के चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में सभी एकजुट होकर लड़ेंगे तो इनको (बीजेपी) कोई नहीं पूछेगा. सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि कोई काम नहीं किया गया। ये लोग सिर्फ प्रचार के एक्सपर्ट हैं. 

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: आडवाणी-वाजपेयी की तारीफ, बगैर नाम लिए पीएम मोदी पर हमला, जानें क्या कुछ बोले सीएम नीतीश कुमार?

AAP की बड़ी बैठक, सीएम केजरीवाल बोले- पार्टी तोड़ने के लिए विधायकों को धमकाना गंभीर मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget