एक्सप्लोरर

तेलंगाना टनल हादसे में बड़ा खुलासा! बचाव दल को मिले मानव अवशेष के संकेत, राहत कार्य जारी

Srisailam Tunnel: श्रीशैलम टनल हादसे में बड़ी अपडेट सामने आई है. बचाव दल को टनल के अंदर मानव अवशेष मिलने के संकेत मिले हैं जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन अहम मोड़ पर पहुंच सकता है.

Tunnel Collapse: तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार (1 मार्च) को बताया कि बचाव दल को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल में ‘मानव अवशेष’ मिलने के संकेत मिले हैं. ये वही जगह है जहां 22 फरवरी को छत गिरने के बाद आठ मजदूर फंसे हुए थे. मंत्री ने बताया कि चार मानव अवशेष टनल बोरिंग मशीन (TBM) के हिस्सों के पास मिले हैं जबकि चार बाकी अवशेष आसपास के क्षेत्रों में पाए गए हैं.

बचाव कार्य में नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) की टीम ने ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) तकनीक का इस्तेमाल किया. इससे टनल के अंदर पांच अहम जगहों को चिह्नित किया गया जहां सिल्ट हटाने का काम जारी है. मंत्री कृष्णा राव ने कहा "हम उम्मीद करते हैं कि इन जगहों से सिल्ट हटाने का काम रविवार (2 मार्च) दोपहर तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद लापता मजदूरों तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी."

टनल के अंदर से आ रही तेज बदबू

बचाव दल को टनल के अंदर पांच जगहों से काफी तेज बदबू का सामना करना पड़ा जहां सिल्ट की मोटाई करीब 9 फीट तक थी. शनिवार (1 मार्च) दोपहर को पर्यटन मंत्री कृष्णा राव, सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, मुख्य सचिव ए शांताकुमारी और विशेष मुख्य सचिव (डिजास्टर मैनेजमेंट) अरविंद कुमार ने बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की.

बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बढ़ता हुआ जलस्तर है. सुरंग के अंदर पानी और सिल्ट लगातार बढ़ रही है जिससे रेस्क्यू टीमों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. SCCL, NDRF और रैट माइनर्स की टीम हाथ से सिल्ट हटाने में जुटी हुई है. इस चुनौती से निपटने के लिए तीन 5 HP मोटरों से पानी निकालने का काम किया जा रहा है जबकि सुरंग के बाहर गाद निकालने के लिए लोकोमोटिव का इस्तेमाल किया जा रहा है.

मेडिकल टीम अलर्ट पर, सरकार ने बढ़ाई निगरानी

अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में अब भी कठिनाई हो रही है क्योंकि TBM के बड़े हिस्से रास्ता रोक रहे हैं. हालांकि साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) की टीम अल्ट्राथर्मिक कटर की मदद से इन अवरोधों को हटाने में लगी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि ये काम रविवार (2 मार्च) दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा.

जैसे-जैसे बचाव कार्य तेज हो रहा है सरकार ने मौके पर मेडिकल टीमों, एंबुलेंस और ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट की तैनाती बढ़ा दी है. डॉक्टरों की टीम भी एक्टिव है ताकि जरूरत पड़ने पर फंसे हुए मजदूरों और बचाव दल के सदस्यों को तुरंत मेडिकल सुविधा दी जा सके. SCCL के अधिकारियों ने बताया कि चार दिन पहले ढीली हुई कन्वेयर बेल्ट की मरम्मत  दोपहर तक पूरी कर ली जाएगी जिससे सुरंग के अंदर से टूटे उपकरणों और बाकी हिस्सों को बाहर लाने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget