एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान

मुंबई: महाराष्ट्र के किसानों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है. कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है. ये मदद जरूरतमंद किसानों को खेती के लिए दी जाएगी. महाराष्ट्र कैबिनेट ने किसानों की कर्ज माफी पर भी आखिरी मुहर लगा दी है.

बैंकों के जरिए दी जाएगी किसानों को आर्थिक मदद

महाराष्ट्र के आंदोलनकारी किसानों की मांगों को महाराष्ट्र कैबिनेट ने औपचारिक मंजूरी दे दी. हालांकि रविवार को ही उनकी मांगों को मानने का एलान कर दिया था. फडणवीस कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए एक और खुशखबरी आई. महाराष्ट्र के जरूरतमंद किसानों को तुरंत 10 हजार रूपये की आर्थिक मदद बैंकों के जरिए दी जाएगी. ये रकम मानसून सीजन में बुआई के लिए दी जाएगी. शिवसेना के मंत्री दिवाकर राउते ने कैबिनेट में ये मुद्दा उठाया था जिसे मान लिया गया.

किसानों को फसल बोने के लिए मिलेंगे दस हजार

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा, ‘’बारिश शुरू होने के कारण इस सीजन के लिए किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक के लिए जो पैसा लगता है वो भी एनपीए होने के कारण उनको नहीं मिलेगा तो दिक्कत होगी और फिर साहूकार के पास जाएगा. इसीलिए छोटे किसानों को दस हजार या पांच हजार रुपये लगते हैं अगर ये अमाउंट चाहता है तो बैंक उसे दे और बैंक को सरकार गारंटी देगी.’’

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान

किसानों को ये 10 हजार रुपये लौटाने भी होंगे. दो महीने के अंदर जरूरतमंद किसानों का कर्ज माफी हो जाएगा. उसके बाद किसान जो नया कर्ज लेगा उसमें से दस हजार रुपये कम कर दिए जाएंगे.

कैबिनेट की मुहर से किसान खुश

दस दिनों तक चले महाराष्ट्र किसान आंदोलन की नींव अहमदनगर के पुणतांबा गांव से ही पड़ी थी. किसानों की मांग पर कैबिनेट की मुहर से यहां के किसान खुश हैं. किसानों ने फडणवीस सरकार को 26 जुलाई तक का अल्टीमेट दिया था, लेकिन सरकार का दावा है कि वो 26 जुलाई से पहले किसानों का कर्ज माफ कर देगी.

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया था प्रदर्शन

महाराष्ट्र में एक जून से 11 जून तक किसानों ने आंदोलन किया था. किसान कर्ज माफी और उपज की लागत से 50 फीसदी ज्यादा मांग रहे थे. वहीं दूध उत्पादक 50 रुपए प्रति लीटर की मांग कर रहे थे. किसानों के इस आंदोलन के बाद  महाराष्ट्र सरकार ने एलान किया था कि वह पांच एकड़ खेती वाले किसानों के सारे कर्ज माफ कर देगी. वहीं, दूध उत्पादकों को कीमत देने के लिए 20 जुलाई तक दूध पॉलिसी लाई जाएगी. बता दें कि राज्य में कुल एक करोड़ 34 लाख किसान हैं. राज्य में छोटे किसानों की संख्या एक करोड़ सात लाख है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Case: कश्मीर में साजिश रच रही थीं ये तीन महिलाएं, आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दोनों सहयोगियों को 30-30 साल की सजा
कश्मीर में साजिश रच रही थीं ये तीन महिलाएं, आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दोनों सहयोगियों को 30-30 साल की सजा
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
EXCLUSIVE: 'भारत की भूमिका, सीजफायर होना है तो...', इजरायल के राजदूत ने बताया किन शर्तों पर ईरान से रुकेगी जंग
EXCLUSIVE: 'भारत की भूमिका, सीजफायर होना है तो...', इजरायल के राजदूत ने बताया किन शर्तों पर ईरान से रुकेगी जंग
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget