राजस्थान: IAS टॉपर टीना डाबी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, बीजेपी की मांग- CAA विरोधी कमेंट की जांच हो
IAS अधिकारी टीना डाबी ने कहा कि ये सब फर्जी है, गुमराह करने वाले पोस्ट चलाए जा रहे हैं भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने कहा कि टीना डाबी ने मामला दर्ज कराया है, जांच जारी है

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में कथित नकारात्मक और विरोधाभासी टिप्पणी किये जाने की प्रदेश बीजपी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.
भीलवाड़ा की उपखंड अधिकारी (एसडीएम) टीना डाबी के नाम पर बनाए गए फेसबुक प्रोफाइल पर पिछले महीने ये टिप्पणी की गई थी. आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने दावा किया कि उनके नाम से बनाया गया फेसबुक खाता फर्जी था और उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज करा दिया है.
BJP seeks probe into alleged anti-CAA comments on Facebook account created in name of IAS officer Tina Dabi in Rajasthan's Bhilwara district. Dabi has already lodged FIR claiming account was not hers but fake
— Press Trust of India (@PTI_News) January 24, 2020
बीजेपी जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में बीजेपी पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को गृह मंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि भीलवाड़ा की उपखंड अधिकारी टीना डाबी ने मामला दर्ज करवाया है और जांच जारी है. साल 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने बताया कि यह सब फर्जी है और उनके नाम पर गुमराह करने वाले पोस्ट चलाए जा रहे हैं.
Source: IOCL

























