एक्सप्लोरर

'निकाले जाने का कर रहे इंतजार, BJP में होंगे शामिल', अधीर रंजन चौधरी पर टीएमसी की भविष्यवाणी

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वो जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. खबर है कि अधीर रंजन चौधरी लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज हैं. 

TMC Attacks Adhir Ranjan Chowdhury: तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की राजनीतिक पारी पर बयान दिया. कुणाल घोष ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि लगता है कि अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस ने अपने निष्कासन का इंतजार कर रहे हैं और वो भविष्य में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन संकेतों से लग रहा है कि वो जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. 

क्या बोलीं चंद्रिमा भट्टाचार्य?

तृणमूल कांग्रेस की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य से भी अधीर रंजन चौधरी की राजनीति को लेकर सवाल किया गया. टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, 'अधीर रंजन चौधरी हमारी पार्टी से नहीं है और हम नहीं चाहते कि वो यहां आएं. हो सकता है कि अधीर रंजन चौधरी अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क में हों और अपने निष्कासन का इंतजार कर रहे हों.'

'पूर्व अध्यक्ष सुनकर लगा बुरा'

तृणमूल कांग्रेस नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को पूर्व अध्यक्ष कहकर संबोधित किया जाना काफी आश्चर्यजनक लगा. बता दें कि इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बातची में खुद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी नेताओं की बैठक में उन्हें पूर्व अध्यक्ष कहकर संबोधित किया गया जो काफी हैरान करने वाला था. 

रामदास अठावले ने भी दिया ऑफर

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (Republican Party of India) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भी हाल ही में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से कहा था कि उन्हें कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए. कांग्रेस छोड़ने की नसीहत देते हुए रामदास अठावले ने ये भी कहा कि अगर अधीर रंजन चौधरी चाहें तो एनडीए या उनकी पार्टी आरपीआई का दामन थाम सकते हैं. 

रामदास अठावले ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये भी कहा था का वो अपने नेताओं के साथ ऐसा ही रवैया करती है और यही कारण है कि कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. अठावले बोले कि अधीर के साथ कांग्रेस ऐसा बर्ताव इसलिए कर रही है क्योंकि वो लोकसभा चुनाव ((Lok Sabha Elections) ) में पश्चिम बंगाल से हार गए थे. 

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा था?

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से मंगलवार (30 जुलाई) को अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हाल ही में उन्हें पूर्व अध्यक्ष कहकर संबोधित किया गया और पार्टी के इस फैसले के बारे में उन्हें पहले कुछ नहीं बताया गया था. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बैठक में पूर्व अध्यक्ष कहकर संबोधित किया जाने से वो काफी चौंक गए थे.

ये भी पढ़ें: रामदास अठावले ने अधीर रंजन चौधरी को दिया खुला ऑफर, बोले- परेशान हैं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget