एक्सप्लोरर

Derek O’Brien on PM Modi: 'एंटी-बंगाली हैं PM नरेंद्र मोदी', पवन सिंह के टिकट पर बोले TMC नेता, बताया यह कारण

Derek O’Brien On PM Narendra Modi: टीएमसी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह को टिकट दिए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.

Derek O’Brien Attacked PM Modi: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पवन सिंह के टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है. पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पवन सिंह का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वे (पीएम मोदी) बंगाल और बंगाली विरोधी (एंटी-बंगाली) हैं.

पवन सिंह के भोजपुरी गानों में कथित तौर पर बंगाली महिलाओं के अपमान का जिक्र करते हुए डेरेक ओ ब्रायन बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही बंगाल में आकर नारी शक्ति पर स्पीच दी थी और फिर उस व्यक्ति को टिकट दे दिया जिसने बंगाली महिलाओं को अपमानित किया है. यही मोदी की गारंटी है.

यही मोदी की गारंटी है- TMC नेता का तंज

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से डेरेक ओर ब्रायन के बयान से जुड़ा वीडियो शेयर किया गया जिसमें वह कहते नजर आए, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाली विरोधी हैं. वह यहां आए, 'नारी शक्ति' पर भाषण दिया और फिर उस व्यक्ति को टिकट दिया जिसने बंगाली महिलाओं को अपमानित किया है. यही 'मोदी की गारंटी' है. अगर आप बंगाल के बारे में बुरा बोलते हैं, अगर आप महिलाओं के बारे में बुरा बोलेंगे तो हम आपको टिकट देंगे."

"बदले की कार्रवाई के तहत फंड रोक दिया"

बंगाल में केंद्रीय योजनाओं का फंड रोके जाने को लेकर हमला बोलते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) बदले की कार्रवाई के तहत बंगाल के लिए दो साल के लिए फंड रोक दिया लेकिन फिर बंगाल ने कैसे प्रतिक्रिया दी? पश्चिम बंगाल सरकार ने खुद ही सारा भुगतान कर दिया. यह बिल्कुल स्पष्ट है...लोग बाहर आएंगे और 10 मार्च की रैली में अपनी ताकत दिखाएंगे."

10 मार्च, 2024 को कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी की महारैली होनी है. इसके पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह के गानों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे, जिसमें बंगाली महिलाओं को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक बातें है. विवाद बढ़ने के बाद रविवार (3 मार्च) दोपहर के समय पवन सिंह ने घोषणा कर दी कि वह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे. यही वजह रही कि इस सबके बाद पश्चिम बंगाल में सियासी दंगल देखने को मिला.

ये भी पढ़ें:Rahul Gandhi on PM Modi: 'पाकिस्तान-बांग्लादेश और भूटान से भी पीछे है भारत,' राहुल ने यूं कसा PM पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget