एक्सप्लोरर

आज है मुगल शहंशाह शाहजहां का जन्मदिन, जानिए उनकी 'मुहब्बत' मुमताज की मौत कैसे 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान हुई

शाहजहां को दुनिया के अजूबों में से एक ताजमहल के निर्माण के लिए जाना जाता है. दरअसल जब भी सच्ची मोहब्बत की बात की जाती है तो अनायास ही ताजमहल का जिक्र होने लगता है. सफेद संगमरमर के पत्थरों से बनी अत्यंत भव्य और शानदार ताजमहल की इमारत को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था.

आज ही के दिन 1592 में दुनिया में अपनी पाक और सच्ची मोहब्बत के लिए जाने गए मुगल बादशाह शाहजहां का जन्म हुआ था. 5 जनवरी 1592 ई में जोधपुर के शासक मोटा राजा उदय सिंह की बेटी जगत गोसाई (जोधाबाई) के गर्भ से महान शासक शाहजहां ने जन्म लिया था. शाहजहां  को दुनिया के अजूबों में से एक ताजमहल के निर्माण के लिए जाना जाता है. दरअसल जब भी सच्ची मोहब्बत की बात की जाती है तो अनायास ही ताजमहल का जिक्र होने लगता है. सफेद संगमरमर के पत्थरों से बनी अत्यंत भव्य और शानदार ताजमहल की इमारत को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था.

शाहजहां मुमताज से बेइंतहा मोहब्बत करते थे

कहा जाता है कि, शाहजहां अपनी बेगम मुमताज महल को बेइंतहा मोहब्बत करते थे. लोग भी कहते थे कि किसी शौहर और बीवी में ऐसा पाक इश्क कभी नहीं देखा. दोनों को कुदरत ने 13 औलादों से नवाजा था. शाहजहां को एक पल भी अपनी बेगम मुमताज महल से दूर रहना बर्दाश्त नहीं होता था. यही वजह थी की 1661 के जून महीने में शाहजहां ने जहान लोदी पर जब चढ़ाई की थी तो वह मुमताज महल को भी अपने साथ ले गए. मुमताज उस समय गर्भवती थीं. इस दौरान लंबी यात्रा करने के कारण मुमताज महल थक कर चूर हो गई थीं. इसी का असर उनके गर्भ पर भी पड़ा और उन्हें दिक्कतें शुरू हो गईं. बताया जाता है कि मुमताज करीब 30 घंटों तक प्रसव पीड़ा से तड़पी थीं, और फिर 16 जून 1631 की रात अपने 14वें बच्चें को जन्म देते हुए मुमताज महल की दर्दनाक मौत हो गई थी. मुमताज की 14वीं औलाद बेटी थी. जिसका नाम गौहर आरा रखा गया.

मुमताज की मौत के दो साल बाद तक मुगल साम्राज्य मे रहा शोक

जिस मुमताज से शाहजहां बेपनाह मोहब्बत करते थे उसकी मृत्यु होने से वे अंदर तक टूट गए थे. उन्होंने मुमताज की मौत के गम में पूरे साम्राज्य में शोक का ऐलान कर दिया था. कहा जाता है कि मुगल साम्राज्य तकरीबन दो वर्षों तक मुमताज की मौत में गमगीन रहा था.

मौत से पहले मुमताज ने शाहजहां से दो वादे लिए थे

मुमताज ने अपनी मौत से पहले शाहजहां से 2 वादे भी लिए थे. एक वादा था कि उनकी मौत के बाद वह निकाह नहीं करेंगे. और दूसरा वादा एक ऐसा मकबरा बनवाने का था जो सबसे अलग और खास हो.मुमताज जब जीवित थीं तो वह अक्सर आगरा में यमुना किनारे एक बाग में जाया करती थीं.शायद इसी वजह से शाहजहां ने मुमताज की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए जब ताजमहल बनाने की सोची तो यमुना का किनारा ही चुना और उनकी याद में दुनिया के अजूबों में एक ताजमहल जैसी भव्य इमारत का निर्माण कराया. बताया जाता है कि मुमताज के शव को ताप्ती नदी के किनारे जैनाबाग में अस्थाई तौर पर दफन किया गया था. जिसे 12 साल बाद आगरा के निर्माणाधीन ताजमहल में दफन किया गया.

ताजमहल का निर्माण करने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए गए थे

मोहब्बत की निशानी ताजमहल का निर्माण करीब 23 साल में हुआ था. हालांकि इस खास मकबरे का निर्माण कार्य 1643 में पूरा हो गया था लेकिन इसके ऐतिहासिक वास्तुकला और वैज्ञानिक महत्व के हिसाब से इसके निर्माण में 11 साल और लग गए. 1653 में यह इमारत पूरी तरह तैयार हुई थी. कहा जाता है कि ताजमल के निर्माण 20 हजार मजदूरों ने किया था. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद मुगल शासक शाहजहां ने सभी कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि ताजमहल जैसी कोई अन्य इमारत का निर्माण दुनिया न हो सके. इसी कारण ताजमहल दुनिया की सबसे अद्भुत अजूबों में से एक है.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी आज देश को देंगे नई सौगात, कोच्चि-मंगलुरु गैस पाइपलाइन का करेंगे उद्घाटन

देश पर मंडराया 'बर्ड फ्लू' का खतरा, हिमाचल में हुई 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत, एमपी-गुजरात भी हालात बुरे

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget